Search

 
 
 

खूंटी : अज्ञात अपराधियों ने बालू डंपिंग में खड़े जेसीबी में की आगजनी, जांच में जुटी पुलिस

 
Khuti : जिले के तोरपा में शुक्रवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने बालू डंपिंग में खड़े जेसीबी को आग के हवाले कर दिया. इस घटना को अंजाम देकर अपराधियों ने दहशत फैलाने की कोशिश की. बताया जाता है कि जेसीबी में आग लगाने से पहले कुछ लोग डंपिंग यार्ड पर गये थे. वहां उन्होंने गाली गलौज भी की. इसके बाद पेट्रोल डालकर जेसीबी को फूंक दिया. बताया जा रहा है कि इस घटना को तीन-चार लोगों ने अंजाम दिया है. सभी के पास लाठी और पिस्टल भी थे. (पढ़ें, देश">https://lagatar.in/countrys-largest-high-court-building-ready-inaugurated-on-24th/">देश

का सबसे बड़ा हाईकोर्ट भवन बनकर तैयार, 24 मई को उद्घाटन)

डेढ़ माह पहले पीएलएफआई ने दी थी चेतावनी

जानकारी के मुताबिक, करीब डेढ़ माह पहले पीएलएफआई सुप्रीमो ने अवैध बालू उठाव और परिवहन नहीं करने की चेतावनी दी थी. फिर भी पीएलएफआई की चेतावनी को नजरअंदाज कर पिछले 20 से 25 दिनों से बालू का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है. ऐसे में शुक्रवार देर रात तीन-चार लोगों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया. आगजनी की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किसने इस घटना को अंजाम दिया है. इसे भी पढ़ें : सपना">https://lagatar.in/sapna-chowdhary-debuts-at-cannes-film-festival-wearing-a-30-kg-gown-slays-on-the-red-carpet/">सपना

चौधरी का कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू, 30 किलो का गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही