Ranchi News: खूंटी मनरेगा घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के बरियातू स्थित पल्स संजीवनी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल को अपीलेट अथॉरिटी द्वारा अटैच करने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई हुई.
इसे भी पढ़ें...
Khunti MGNREGA scam High Court reserves verdict on petition challenging attachment of Pulse Hospital
मामले में कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया. ईडी की ओर से वरीय अधिवक्ता अमित कुमार दास एवं अधिवक्ता सौरव कुमार ने पक्ष रखा.
उल्लेखनीय है कि मनरेगा घोटाला में आईएएस पूजा सिंघल के पति की बरियातू रोड स्थित पल्स सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल और पल्स डायग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर को स्थाई रूप से जब्त करने पर एडजुकेटिंग अथॉरिटी (निर्णायक प्राधिकार) ने मुहर लगा दी थी.
बता दें कि खूंटी मनरेगा घोटाला मामले में IAS पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा समेत कई आरोपियों के साथ पल्स संजीवनी हेल्थ केयर Pvt Ltd को ईडी ने आरोपी बनाया है. खूंटी मनरेगा घोटाला से अर्जित की गई अवैध राशि को इस अस्पताल में इन्वेस्ट करने का ईडी ने आरोप लगाया था. ईडी ने पल्स अस्पताल को अटैच किया है.
