Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी : एक ही परिवार की तीन लोगों की हत्या, धारदार हथियार से घटना को दिया अंजाम

Advertisement
Advertisement
Khuti  :  जिले के अड़की थाना क्षेत्र के मदहातु पंचायत के कोदेलेबे गांव से एक ही परिवार की तीन लोगों की हत्या कर दी गयी है.  ग्राम प्रधान मुड़ा मुंडा , उनके बेटे सिंगा मुंडा और बहू सिदिमा देवी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गयी. यह घटना बुधवार देर रात की बतायी जा रही है. इस घटना की जानकारी पुलिस को गुरुवार देर रात को मिली. क्योंकि घरवाले और ग्रामीण ट्रिपल मर्ड के बाद काफी डरे और सहमे हुए थे. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस आज यानी शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. (पढ़ें, पटना">https://lagatar.in/patna-nia-raids-on-several-locations-of-maoist-central-committee-member-vijay-arya/">पटना

: माओवादी सेंट्रल कमेटी के सदस्‍य विजय आर्य के कई ठिकानों पर NIA का छापा)

ग्राम सभा वालों ने परिजनों और ग्रामीणों को डराया

जानकारी के मुताबिक ,कोदेलेबे गांव में तीन लोगों की हत्या के बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी थी. गुरुवार को दिन भर शव घर में ही पड़ा रहा. मृतक ग्राम प्रधान के परिजनों का कहना है कि बुधवार रात को कुछ दबंगों ने घर में घुसकर तीनों हत्या कर दी.  बताया जाता है कि हत्या को छिपाने के लिए गांव में दिन भर ग्राम सभा हुई. ग्राम सभा के लोगों ने मृतक के रिश्तेदारों और गांव के लोगों को डराया और धमकाया. जिसके कारण परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की जानकारी पुलिस को नहीं दी. हालांकि ग्राम प्रधान के रिश्तेदारों ने बनापीढ़ी देवी ने एक समाजसेवी को फोन किया था. जिसके बाद समाजसेवी मंगल मुंडा ने अड़की पुलिस को जानकरी दी है. इसे भी पढ़ें : कोरोना">https://lagatar.in/hazaribagh-returned-from-singapore-in-corona-praise-selling-tea-on-the-pavement-today/">कोरोना

में सिंगापुर से लौटी हजारीबाग, आज फुटपाथ पर चाय बेच रही स्‍तुत‍ि [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही