Search

 
 
 

Khunti News: खूंटी में 276 पुलिसकर्मियों का तबादला, 24 घंटे के भीतर नई जगह योगदान के आदेश

Khunti News: जारी आदेश के अनुसार पुलिस केंद्र में तैनात पुलिस निरीक्षक बाबू बंशी साव को खूंटी थाने का प्रभारी बनाया गया है. वहीं पुलिस निरीक्षक परशुराम पासवान को तोरपा अंचल और अनिल उरांव को खूंटी अंचल में पुलिस निरीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है.
 
सांकेतिक तस्वीर

Khunti News: जिले की पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है. एसपी के निर्देश पर पुलिस निरीक्षक से लेकर हवलदार और आरक्षी स्तर तक कुल 276 पुलिस पदाधिकारियों और जवानों का तबादला किया गया है.


इसे भी पढ़ें:

 

जारी आदेश के अनुसार पुलिस केंद्र में तैनात पुलिस निरीक्षक बाबू बंशी साव को खूंटी थाने का प्रभारी बनाया गया है. वहीं पुलिस निरीक्षक परशुराम पासवान को तोरपा अंचल और अनिल उरांव को खूंटी अंचल में पुलिस निरीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है.

 

इसके अलावा 14 पुलिस पदाधिकारियों का भी तबादला किया गया है. सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह को मुरहू थाना, जय कुमार को खूंटी थाना, ASI लालजी यादव को तोरपा थाना, अमित भूषण कुजूर को तपकारा थाना और किरीटी भूषण महतो को मुरहू थाना भेजा गया है. महिला ASI मंजु लकड़ा को खूंटी थाना से हिन्दी शाखा में पदस्थापित किया गया है.

 

247 जवानों की नई जगह प्रतिनियुक्ति

एसपी कार्यालय के एक अन्य आदेश के तहत जिला बल के 247 हवलदारों और आरक्षियों की नई जगह प्रतिनियुक्ति की गई है. जवानों को खूंटी, तोरपा, कर्रा, रनिया, तपकारा और जरियागढ़ समेत विभिन्न थानों में रिजर्व गार्ड, उपकारा सुरक्षा, व्यवहार न्यायालय, लोधमा पिकेट और वीआईपी व प्रशासनिक आवास की सुरक्षा में तैनात किया गया है.

 

एसपी ने सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को आदेश के 24 घंटे के भीतर नई जगह योगदान देने और इसकी अनुपालन रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही