Khunti News : सिमडेगा के विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप को लेकर अभाविप खूंटी इकाई ने विरोध प्रदर्शन किया. शनिवार को भगत सिंह चौक पर कार्यकर्ताओं ने विधायक का पुतला दहन कर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को राजनीतिक पद या प्रभाव के आधार पर कानून से ऊपर नहीं माना जा सकता.
इसे भी पढ़ें...
यह मामला नाबालिग की सुरक्षा, सम्मान और न्याय से जुड़ा है. परिषद ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मामले की पारदर्शी व समयबद्ध जांच कराने, पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा देने तथा किसी भी राजनीतिक दबाव के बिना न्याय सुनिश्चित करने की मांग की. अभाविप ने चेतावनी दी कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं होने पर विद्यार्थी और युवा लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

