Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Khunti News : ABVP का भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, 4600 विद्यार्थी हुए सम्मानित

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), खूंटी जिला द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 सह शिक्षा मेला का द्वितीय व अंतिम दिवस भव्य और प्रेरणादायी माहौल में संपन्न हुआ.
Advertisement
Advertisement

Khunti :  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), खूंटी जिला द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 सह शिक्षा मेला का द्वितीय व अंतिम दिवस भव्य और प्रेरणादायी माहौल में संपन्न हुआ. 

 

Uploaded Image

 

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई

 

कार्यक्रम में जिले के JAC, CBSE व ICSE बोर्ड के 12वीं (Arts, Commerce एवं Science) के लगभग 1400 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी उपस्थित रहीं. वहीं एबीवीपी प्रांत प्रमुख डॉ. पंकज कुमार, कोषाध्यक्ष डॉ. दीपनारायण जायसवाल एवं प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए. झारखंड के प्रसिद्ध कलाकार वर्षा ऋतु, विवेक नायक एवं राज मौर्या की उपस्थिति ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा.

 

Uploaded Image

 

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई. मंच संचालन अदिति बोदरा ने किया. कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही विद्यार्थियों और अभिभावकों की भारी भीड़ देखने को मिली.मुख्य अतिथि रानी टूटी ने कहा कि खूंटी जैसे आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार का शैक्षणिक आयोजन होना गर्व की बात है. उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया.

 

एबीवीपी प्रांत प्रमुख डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल आंदोलन करने वाला संगठन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण का मंच भी है. उन्होंने कहा कि शिक्षा मेला और करियर मार्गदर्शन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को सही दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है.

 

कोषाध्यक्ष डॉ. दीपनारायण जायसवाल ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं, डिजिटल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के अवसरों के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी. वहीं कार्यक्रम के आयोजक एवं प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी ने बताया कि दो दिवसीय समारोह में कुल लगभग 4600 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिनमें पहले दिन 3200 और दूसरे दिन 1400 विद्यार्थी शामिल रहे.

 

उन्होंने कहा कि एबीवीपी आगे भी विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन, छात्रवृत्ति एवं उच्च शिक्षा के अवसरों से जोड़ने का कार्य जारी रखेगी. कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए सहयोग एवं मार्गदर्शन देने की बात भी कही गई.कार्यक्रम के दौरान आयोजित शिक्षा मेला भी आकर्षण का केंद्र रहा, जहां विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं करियर सलाहकारों ने विद्यार्थियों को कोर्स, स्कॉलरशिप एवं करियर विकल्पों की जानकारी दी.

 

पूरे आयोजन में एबीवीपी कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों की अनुशासित भूमिका देखने को मिली. कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं सहयोगी संस्थानों के प्रति आभार व्यक्त किया गया. भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही