Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Khunti News: 2.3 किलो अफीम के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक और मोबाइल जब्त

जिले में नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एनडीपीएस थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.328 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं.
Advertisement
Advertisement

Khunti: जिले में नशा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एनडीपीएस थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.328 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं.

 

 

पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग को गुप्त सूचना मिली थी कि रनिया थाना क्षेत्र के तांबा गांव के समीप कुछ लोग अफीम की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से जुटने वाले हैं. सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (तोरपा) विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम की गठन की गयी.

 

 

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम तांबा गांव के पास पहुंची तो वहां दो मोटरसाइकिलों के साथ चार व्यक्ति खड़े दिखाई दिए. पुलिस वाहन को देखते ही सभी भागने लगे, लेकिन पुलिस बल ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया.

 

 

तलाशी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उनके पास से 2.328 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की. साथ ही तीन टच स्क्रीन मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल जब्त की गईं. बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है.

 

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिमी सिंहभूम जिले के सेरेंगदा थाना क्षेत्र के नाथ लोमगा, बिरसा बरजो, सुपाए कन्डायबुरु और गांदु बरजो उर्फ संदीप बरजो के रूप में हुई है.

 

 

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पश्चिमी सिंहभूम क्षेत्र में अफीम की खेती करते थे और खूंटी तथा रांची जिले में इसकी बिक्री कर मुनाफा कमाते थे. हालांकि, पुलिस इस पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है कि इनके संपर्क किन-किन लोगों से थे. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

 

 

पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही