Search

 
 
 

Khunti News: पुलिस ने नष्ट किया 1.47 टन डोडा, अनुमानित बाजार कीमत 22 लाख रुपए

नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त 1,477.5 किलोग्राम डोडा को नष्ट किया. जब्त मादक पदार्थ की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये आंकी गई.
 
खूंटी जिला की खबरें

Khunti: नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त 1,477.5 किलोग्राम डोडा को नष्ट किया. जब्त मादक पदार्थ की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये आंकी गई. यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर किया गया.

Uploaded Image

इसे भी पढ़ें:


खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. पुलिस का उद्देश्य नशा तस्करी पर प्रभावी रोक लगाना और नशा मुक्त समाज के संकल्प को साकार करना है. पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही