Search

 
 
 

Khunti News : पुलिस का मिशन मुस्कान सफल, 57 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन मुस्कान अभियान के तहत  पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तकनीकी अनुसंधान और लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 57 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं.
 

Khunti : पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन मुस्कान अभियान के तहत  पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तकनीकी अनुसंधान और लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 57 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं.

 

बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग की मौजूदगी में उनके वास्तविक धारकों को विधिवत लौटाए गए. लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखी. मोबाइल धारकों ने खूंटी पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए आभार जताया.

 

इस मौके पर एसपी ऋषभ गर्ग ने सभी थाना प्रभारियों को आमजनों से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता के साथ काम करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों का जल्द समाधान और भरोसा कायम रखना पुलिस की प्राथमिकता है.

 

एसपी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल गुम होने या चोरी की घटना होने पर तुरंत नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते तकनीकी जांच कर बरामदगी सुनिश्चित की जा सके. खूंटी पुलिस की इस कार्रवाई से कई लोगों के चेहरों पर एक बार फिर मुस्कान लौट आई.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही