Search

 
 
 

Khunti News : ड्रोन से अफीम खेती वाले इलाकों की निगरानी, SP ने मुरहू थाना व केवड़ा पिकेट का किया निरीक्षण

जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है. इसी क्रम में शुक्रवार को खूंटी के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने मुरहू थाना क्षेत्र के दूरस्थ और संवेदनशील इलाकों का दौरा किया. इस दौरान ड्रोन कैमरे की मदद से उन खेतों और स्थलों का निरीक्षण किया गया, जहां पूर्व में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की सूचना मिली थी.
 

Khunti : जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है. इसी क्रम में शुक्रवार को खूंटी के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने मुरहू थाना क्षेत्र के दूरस्थ और संवेदनशील इलाकों का दौरा किया. इस दौरान ड्रोन कैमरे की मदद से उन खेतों और स्थलों का निरीक्षण किया गया, जहां पूर्व में अवैध रूप से अफीम की खेती किए जाने की सूचना मिली थी.

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मुरहू थाना अंतर्गत स्थित केवड़ा पिकेट पहुंचकर वहां तैनात पुलिस बलों का जायजा लिया. उन्होंने मौजूद जवानों और अधिकारियों को क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने, अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए.

Uploaded Image

क्षेत्र भ्रमण के क्रम में पुलिस अधीक्षक सरवदा स्थित चर्च भी पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया और पुलिस-जन सहयोग को मजबूत बनाने पर जोर दिया.

 

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मुरहू थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, अभिलेखों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई. उन्होंने थाना में मौजूद पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आम जनता के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार अपनाने और बेहतर संवाद स्थापित करने का निर्देश दिया.

 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध अफीम खेती के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही