Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Khunti News :  जिसे मृत समझ दफनाया, वह एक हफ्ते बाद घर लौटा

जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां मारंगहादा थाना क्षेत्र में जिस व्यक्ति को मृत समझकर परिवार वालों ने दफना दिया था, वह करीब एक सप्ताह बाद जिंदा घर लौट आया.
Advertisement
Advertisement

Khunti:  जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां मारंगहादा थाना क्षेत्र में जिस व्यक्ति को मृत समझकर परिवार वालों ने दफना दिया था, वह करीब एक सप्ताह बाद जिंदा घर लौट आया. 

 

जानकारी के अनुसार, विश्राम मुंडा 6 मई को शादी समारोह में शामिल होने घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. इसी बीच 11 मई को पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया. परिजनों ने शव की पहचान विश्राम मुंडा के रूप में कर ली और अंतिम संस्कार कर दिया.

 

मामले ने तब नया मोड़ ले लिया, जब करीब एक सप्ताह बाद विश्राम मुंडा अचानक अपनी बेटी के घर पहुंच गए. उन्हें जीवित देखकर परिवार और ग्रामीण हैरान रह गए.  विश्राम मुंडा ने बताया कि वह बिना किसी को बताए रामगढ़ चले गए थे. इधर अब पुलिस उस अज्ञात शव की पहचान और हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही