Search

Ranchi News : आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए भूमि विवरण उपलब्ध नहीं कराने पर कांके, ओरमांझी व रातू CO शोकॉज

Ranchi :   डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. इस  दौरान डीसी ने लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. साथ मनरेगा के तहत निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों को शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया. 


डीसी ने कांके, ओरमांझी और रातू अंचल द्वारा आंगनबाड़ी भवन निर्माण के लिए भूमि विवरण उपलब्ध नहीं कराने पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अंचल अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस (शोकॉज) जारी करने का निर्देश दिया. 

 

उपायुक्त ने Co-location योजना के अंतर्गत संबंधित विद्यालयों में आंगनबाड़ी भवन व शौचालय निर्माण और पेयजल व्यवस्था से जुड़े लंबित कार्यों को जल्द पूरा कराने के लिए कार्यकारी एजेंसी एवं कार्यपालक अभियंता एनआरईपी-1 को निर्देश दिया.  उन्होंने प्रत्येक गर्भवती महिला तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने और सुरक्षित मातृत्व को प्राथमिकता देने की बात कही.  


पोषण ट्रैकर ऐप व  APAAR ID निर्माण में तेजी लाने का निर्देश

बैठक में उपायुक्त ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पोषण ट्रैकर ऐप में शत-प्रतिशत डेटा एंट्री सुनिश्चित की जाए, ताकि योजनाओं की मॉनिटरिंग प्रभावी और पारदर्शी तरीके से हो सके. साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का APAAR ID बनाकर कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा गया. 

 

उन्होंने एमटीसी (माल्न्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर) में इलाजरत बच्चों की सक्सेस स्टोरी तैयार करने का भी निर्देश दिया. आंगनबाड़ी केंद्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण से जुड़े लंबित कार्यों को पूरा कराने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया. 

 

इसके अलावा आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों पर जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने और One Stop Center में आने वाली महिलाओं को समय पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया.
डीसी ने स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग को प्रखंड एवं क्लस्टर स्तर पर नियमित मासिक बैठक आयोजित करने और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से समन्वय स्थापित कर समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//