Khunti News : जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में दो नाबालिग सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है. हालांकि पुलिस ने बच्चियों के बयान के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि चौथा आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
इसे भी पढ़ें
जानकारी के अनुसार, तीन नाबालिग बच्चियों की एक सप्ताह पहले आरोपी से पहचान हुई थी. सोमवार को वह तीनों को घुमाने और घर छोड़ने का झांसा दिया. इसके बाद युवक ने अपने तीन अन्य साथियों को भी बुला लिया. फिर चारों आरोपी तीनों लड़कियों को बाइक और स्कूटी पर बैठाकर सुनसान इलाके में ले गए और दोनों सगी बहनों को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया.
हालांकि तीसरी बच्ची किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर निकल गई. इसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर चारो आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार लिया है. जबकि चौथा आरोपी फरार है. पुलिस फरार आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

