Search

 
 
 

Khunti News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की हत्या, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया रेस्क्यू

जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के रूमुतकेल पंचायत स्थित बिंदादिरी गांव में बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी. जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन अन्य को पुलिस ने रेस्क्यू किया.
 
खूंटी जिला की खबरें

Khunti: जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के रूमुतकेल पंचायत स्थित बिंदादिरी गांव में बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने आरोपियों की जमकर पिटाई कर दी. जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन अन्य को पुलिस ने रेस्क्यू किया. घायल तीनों युवकों का अस्पताल में इलाज जारी है. 

 

इसे भी पढ़ें:


बताया गया है कि रविवार देर रात चार लोग बकरी चोरी की नीयत से बिंदादिरी गांव कार से पहुंचे थे. आरोपी एक किसान के घर से बकरियां चुराने का प्रयास कर रहे थे. आरोपियों ने तीन बकरियां कार में लाद ली थीं. इसी दौरान बकरियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर मालिक नींद से जाग गया और शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपियों को पकड़ लिया तथा पिटाई कर दी. 


मृतक की पहचान गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र स्थित बघनी गांव निवासी दिलदार अंसारी के रूप में हुई है. पुलिस ने घायल नेजाम अंसारी के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की सभी पहलूओं की जांच में जुटी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही