Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी: पोषण जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन, संतुलित आहार जरूरी

Khunti: जिले में 1 से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण अभियान का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सभी को सही पोषण मिले इसी उद्देश्य से पोषण रैली, रंगोली, बैठक, चर्चा व जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस दौरान बताया गया कि कुपोषण हमारे समाज के लिए एक गंभीर समस्या है. इसे दूर करने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करते हुए लोगों के बीच जागरुकता लाने की आवश्यकता है. हम सभी को चाहिये कि अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हुए दूसरों को भी प्रेरित करें. इसके लिए सही आहार, सही आदतें और अपने आसपास स्वच्छता को बढ़ावा देने की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें– केरल:">https://lagatar.in/kerala-governor-slams-left-front-government-says-i-was-harassed-video-clip-shared-with-media/">केरल:

राज्यपाल ने वाम मोर्चा सरकार को घेरा, कहा, मुझे परेशान किया गया… वीडियो क्लिप मीडिया के साथ साझा किये
ऐसे में 30 सितंबर तक चलने वाले पोषण अभियान को एक जनभागीदारी और जन आंदोलन की तरह चलाने के उद्देश्य से सभी का सहयोग आपेक्षित है, ताकि जिले को पूर्ण रूप से कुपोषण मुक्त बनाया जा सके. कार्यक्रम के दौरान मड़ुआ के बारे में बताया गया. उससे होनेवाले फायदे के बारे में बताया गया. बताया गया कि आवश्यक पोषक तत्वों और कैलोरी के संयोजन के साथ एक संतुलित आहार मानव शरीर के सुचारू रूप से काम करने और विकास के लिए महत्वपूर्ण है. इसलिए पोषक तत्व जरूरी है. इसे भी पढ़ें– मोहाली">https://lagatar.in/mohali-mms-case-three-member-sit-of-women-formed-three-arrested-so-far/">मोहाली

MMS कांड : महिलाओं की तीन सदस्यीय SIT का गठन, अब तक तीन गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही