Search

 
 
 

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में खूंटी पुलिस, SP ऋषभ गर्ग ने जवानों को दिए निर्देश

Khunti News: एसपी ऋषभ गर्ग ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और सार्वजनिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है. ऐसे में आम लोगों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर ध्यान देने तथा छेड़खानी, अभद्र व्यवहार और असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया.
 
खूंटी पुलिस
  • पूजा पंडालों में महिला-बच्चों की सुरक्षा से लेकर रात की गश्ती तक पर रहेगा विशेष जोर, ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Khunti News: आगामी दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर खूंटी पुलिस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने पुलिस लाइन, खूंटी में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की विशेष ब्रीफिंग की. इस दौरान उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता, मुस्तैदी और अनुशासन के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया.

 

एसपी ऋषभ गर्ग ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और सार्वजनिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है. ऐसे में आम लोगों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर ध्यान देने तथा छेड़खानी, अभद्र व्यवहार और असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें - 

 

रात्रि गश्ती बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश

पर्व के दौरान चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों की आशंका को देखते हुए एसपी ने रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने पर जोर दिया. उन्होंने आभूषण दुकानों, बैंकों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया. साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने को कहा.

 

यातायात और पार्किंग व्यवस्था पर भी रहेगी नजर

पूजा पंडालों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहनों को व्यवस्थित ढंग से खड़ा कराने के निर्देश दिए गए. एसपी ने कहा कि श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी नहीं होनी चाहिए. इसके साथ ही पूजा पंडालों और प्रमुख स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच करने तथा अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया.

 

वर्दी, अनुशासन और व्यवहार पर भी सख्ती

ब्रीफिंग के दौरान एसपी ऋषभ गर्ग ने पुलिसकर्मियों को निर्धारित वर्दी में व्यवस्थित ढंग से ड्यूटी करने और पेशेवर अनुशासन बनाए रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस का व्यवहार आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास की भावना पैदा करने वाला होना चाहिए. श्रद्धालुओं के साथ विनम्रता और सहयोग से पेश आने के साथ महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता के आधार पर सहायता उपलब्ध कराई जाए.

 

एसपी ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को आपसी समन्वय, तत्परता और जिम्मेदारी के साथ काम करते हुए दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का निर्देश दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही