Search

 
 
 

जनजाति विकास का 218 करोड़ ITDA के खाते में पड़ा है

Ranchi News: राज्य के जनजाति बहुल इलाकों में कुल 15 ITDA कार्यरत है. पहले जनजाति बहुल इलाकों में कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए MESO प्रोजेक्ट कार्यालय हुआ करता था. वर्ष 2009 में सरकार ने इसे ITDA में बदल दिया. इसे सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के तहत रजिस्टर्ड किया गया है.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: राज्य के छह समेकित जनजाति विकास अभिकरण (ITDA) के खाते में 218.49 पड़ा है. कल्याण विभाग द्वारा ITDA को इस राशि दी गयी थी.


राज्य के जनजाति बहुल इलाकों में कुल 15 ITDA कार्यरत है. पहले जनजाति बहुल इलाकों में कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए MESO प्रोजेक्ट कार्यालय हुआ करता था. वर्ष 2009 में सरकार ने इसे ITDA में बदल दिया. इसे सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के तहत रजिस्टर्ड किया गया है.  

इसे भी पढ़ें - 

 

कल्याण विभाग जनजाति बहुल क्षेत्रों में विकास की योजनाओं के लिए ITDA को पैसा देती है, ताकि योजनाओं को लागू किया जा सके. महालेखाकार ने ऑडिट के दौरान पाया कि रांची सहित छह ITDA और गढ़वा के जिला कल्याण पदाधिकारी कार्यालय के पास 218.49 करोड़ रुपये पड़ा हुआ है. 


ITDA में पड़ी विकास की राशि (करोड़ में)

ITDA का ब्योरा राशि
ITDA खूंटी 34.04
ITDA सरायकेला 53.71
ITDA चाईबासा 10.94
ITDA साहेबगंज 33.03
ITDA रांची 44.49
ITDA गुमला 30.51
ITDA गढ़वा 11.76


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.     
     
     
     
     
   
     
   

 



Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही