Search

 
 
 

खूंटी: CM की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी के बेटे की रेमता डैम में डूबने से मौत

खूंटी जिले के रेमता डैम में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान विवेक के रूप में हुई है, जो मुख्यमंत्री के सुरक्षा में तैनात स्पेशल ब्रांच के आरक्षी ओमकार नाथ का इकलौता पुत्र बताया जा रहा है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.
 

Khunti : खूंटी जिले के रेमता डैम में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान विवेक के रूप में हुई है, जो मुख्यमंत्री के सुरक्षा में तैनात स्पेशल ब्रांच के आरक्षी ओमकार नाथ का इकलौता पुत्र बताया जा रहा है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

 

जानकारी के अनुसार विवेक अपने दोस्तों के साथ रेमता डैम घूमने गया था. इसी दौरान वह पानी में उतरा और गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका. देखते ही देखते वह डूबने लगा. साथियों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया.

 

उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. विवेक परिवार का इकलौता बेटा था. बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही