Search

 
 
 

खूंटी SP ने सिविल कोर्ट, उलिहातू व सायको थाना का किया निरीक्षण, सुरक्षा व साफ-सफाई के दिए निर्देश

खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग ने गुरुवार को जिला व्यवहार न्यायालय  परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विधि-व्यवस्था की स्थिति, सुरक्षा इंतजाम और आम नागरिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से आकलन किया.
 
  • खूंटी SP ने सिविल कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Khunti : खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग ने गुरुवार को जिला व्यवहार न्यायालय  परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विधि-व्यवस्था की स्थिति, सुरक्षा इंतजाम और आम नागरिकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से आकलन किया.

 

Uploaded Image

निरीक्षण के क्रम में एसपी ने न्यायालय हाजत का भी जायजा लिया. यहां बंदियों की सुरक्षा, रख-रखाव और उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गई. उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा मानकों को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया.

 

एसपी ने न्यायालय परिसर में लगातार निगरानी बनाए रखने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने और आमजनों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया.साथ ही उन्होंने कहा कि न्यायालय आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए.

 

 

इसी क्रम में एसपी ऋषभ गर्ग ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू स्थित आवास और बिरसा कॉम्पलेक्स का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया. साथ ही परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और आमजनों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

 

Uploaded Image

 

दौरे के क्रम में एसपी ने उलिहातू स्थित एसएसबी पिकेट कैंप का भी निरीक्षण किया. यहां तैनात बलों की उपस्थिति, सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने संवेदनशील एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष चौकसी बनाए रखने पर जोर दिया.

 

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने सायको थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, लंबित मामलों की समीक्षा, आगंतुक पंजी और मालखाना का अवलोकन किया गया.


इस मौके पर थाना में पदस्थापित अधिकारियों और कर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने, अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ करने और  गश्ती व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करेंv

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही