Search

 
 
 

खूंटी: मुरहू में रामनवमी जुलूस के बाद पथराव से बढ़ा तनाव, धारा 163 लागू

खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में रामनवमी जुलूस के समापन के बाद अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया. दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया, जिसके बाद इलाके में पथराव की घटनाएं सामने आईं.
 

Khunti : खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में रामनवमी जुलूस के समापन के बाद अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया. दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते विवाद का रूप ले लिया, जिसके बाद इलाके में पथराव की घटनाएं सामने आईं.

 

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत शुक्रवार को निकली रामनवमी शोभायात्रा के दौरान ही हो गई थी. उस समय पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति नियंत्रित कर ली गई थी, लेकिन शनिवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे तनाव बढ़ गया और झड़प की स्थिति बन गई.

 

घटना के बाद प्रशासन ने एहतियातन पूरे मुरहू क्षेत्र में धारा 163 लागू कर दी है. इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और मुरहू महादेव मंडा के पास एकत्र होकर पथराव में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.

 

प्रशासन की ओर से कहा गया है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई है. उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

प्रशासन के अनुसार, जुलूस के दौरान एक-दो लोगों को पत्थर लगने की घटना सामने आई थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पत्थर कहां से फेंके गए या किसी अन्य कारण से गिरे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और इलाके में लगातार निगरानी रखी जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही