Search

 
 
 

मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण जागृति महिला शाखा की सचिव बनी खुशबू

मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण जागृति महिला शाखा की आम सभा की बैठक बिरसा चौक स्थित बागड़ी भवन में आयोजित की गई.
 

Ranchi : मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण जागृति महिला शाखा की आम सभा की बैठक बिरसा चौक स्थित बागड़ी भवन में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अनीता अग्रवाल ने की. मंच को सुचारू रूप से चलाने के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष -प्रमिला सराफ, सचिव – खुशबू शारदा, कोषाध्यक्ष – पूजा बागड़ी को चुना गया.

 

महिला जागृति शाखा के संस्थापक एवं मारवाड़ी युवा मंच प्रांत के पूर्व मुख्यालय उपाध्यक्ष रोहित शारदा ने कहाकि अपने लिए तो सभी जीते हैं, समाज के लिए समय निकालकर कुछ देना जीवन को एक अलग आनंद देता है. अनीता अग्रवाल ने सभी पूर्व अध्यक्षों का स्वागत किया. सचिव निर्मला अग्रवाल ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया. कोषाध्यक्ष अंजना अग्रवाल ने उपस्थित सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया.


मौके पर रोहित शारदा, संगीता शारदा, संगीता बागड़ी, उर्मिला मोटानी, बिना शारदा, अनुपमा विजयवर्गीय, अनीता अग्रवाल, सरिता केजरीवाल, अंजना अग्रवाल, सरोज सुल्तानिया, अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया, सचिव राघव शारदा, कोषाध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजीव केडिया समेत अन्य शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही