Search

 
 
 

महादेव बेटिंग एप का किंगपिन पूछताछ के लिए दो दिनों के रिमांड पर

National News: हैदराबाद एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी के बाद ली गयी तलाशी में उसके पास से बेटिंग एप से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं. इसमे महादेव बेटिंग एप के मुख्य अभियुक्त सौरभ चंद्राकर और शुभम् सोनी के साथ मिलकर काम करने से संबंधित जानकारी है. गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया गया. इसके बाद कोर्ट के आदेश के आलोक में उसे पूछताछ के लिए दो दिनों के हिरासत पर लिया गया.
 
सिंबोलिक फोटो

National News: सीबीआई(रायपुर) ने महादेव बेटिंग एप के किंगपिन को पूछताछ के लिए दो दिनों के रिमांड पर लिया है. उनसे दुबई से लौटते वक्त हैदराबाद राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया. उसने महादेव बेटिंग से अवैध कमाई कर दुबई में संपत्ति खरीदी है.
हैदराबाद एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी के बाद ली गयी तलाशी में उसके पास से बेटिंग एप से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं. इसमे महादेव बेटिंग एप के मुख्य अभियुक्त सौरभ चंद्राकर और शुभम् सोनी के साथ मिलकर काम करने से संबंधित जानकारी है. 

इसे भी पढ़ें - 


गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया गया. इसके बाद कोर्ट के आदेश के आलोक में उसे पूछताछ के लिए दो दिनों के हिरासत पर लिया गया. उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में महादेव बेटिंग एक के ख़िलाफ कुल 13 प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. बाद में इन सभी मामलों की जांच सीबीआई के हवाले कर दी गयी.


सीबीआई ने महादेव बेटिंग एप की जांच के दौरान अब तक आठ आरोप पत्र दायर किया है. इसमें आरोपितों की कुल संख्या 100 है. आरोपितों की सूची में महादेव बेटिंग एप के ऑपरेटर्स, हवाला ऑपरेटर, छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारी शामिल हैं. सीबीआई ने जांच के दौरान अब तक कुल सात रेड कार्नर नोटिस जारी किया है. दो मामलों में फिलहाल प्रत्यपर्ण की प्रक्रिया चल रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही