Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरेन रिजिजू, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर पलटवार किया, कहा, उनका एजेंडा देश हित में नहीं

श्री गोयल ने कहा कि वह विदेशी ताकतों के एजेंडे पर काम कर रहे हैं. यह एक बार फिर यह साबित हो गया है कि राहुल गांधी को सदन की कार्यवाही में कोई दिलचस्पी नहीं है.
Advertisement
Advertisement

 New Delhi : संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर हमलावर होते हुए कहा कि उन्हें  स्पीकर ने  LPG विषय पर बोलने की इजाजत दी थी, लेकिन इजाजत मिलने पर,उन्होंने LPG पर बात नहीं की और ग्लोबल मुद्दों पर बोलना शुरू कर दिया.

 

किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया कि जब केंद्रीय पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी बयान दे रहे थे, तो राहुल गांधी ने अपने सांसदों को वेल में भेज दिया. सांसदों ने फिर कागज फाड़कर फेंके हंगामा किया.इस कारण सदन को स्थगित करना पड़ा.  

 

 

 

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी कांग्रेस और राहुल गांधी पर हल्ला बोलते हुए कहा, सभी ने एक बार फिर विपक्ष के नेता को पार्लियामेंट के सभी नियमों और कानूनों को तोड़ते हुए देखा है, पीयूष गोयल ने  कहा किआज राहुल गांधी ने LPG की कमी पर चर्चा के लिए समय मांगा.  

 

स्पीकर द्वारा जब समय दिया गया तो फिर उन्होंने मुद्दे की गंभीरता को नजरअंदाज करते हुए  गैर-ज़िम्मेदाराना रवैया दिखाया. स्पीकर ने उनसे बार-बार कहा कि जिस टॉपिक पर चर्चा हो रही है, हमें उसी पर टिके रहना चाहिए. लेकिन राहुल गांधी नियमों का पालन नहीं करना चाहते.

 

केंद्रीय मंत्री नेआरोप लगाया कि वह सदन में  सिर्फ ऐसे टॉपिक लाना चाहते हैं, जिनसे देश की बदनामी हो सकती है. कहा कि  उनका एजेंडा देश हित में नहीं है.  कहा कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी के सदस्य सभी नियमो की धज्जियां उड़ाते हैं और यहां मकर द्वार पर चाय, टोस्ट खा-पीकर उपभोक्ताओं की चिंता करने का ढोंग दिखाते हैं.

 

श्री गोयल ने कहा कि वह विदेशी ताकतों के एजेंडे पर काम कर रहे हैं. यह एक बार फिर यह साबित हो गया है कि राहुल गांधी को सदन की कार्यवाही में कोई दिलचस्पी नहीं है.

 

 

 

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा, देश में एनर्जी संकट जारी है. लेकिन पेट्रोलियम मंत्री पूरी तरह से कंप्रोमाइज्ड हैं. राहुल गांधी यही बात सबूतों के साथ कह रहे है. वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी को सच बोलने से कोई नहीं रोक सकता.  

 

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि राहुल गांधी नियमानुसार गैस की कमी का मुद्दा उठाना चाहते थे लेकिन उनको बोलने नहीं दिया गया, बीच में ही रोक दिया गया.   

 

   

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

  
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही