Search

किरेन रिजिजू ने कहा, छात्र आंदोलन पर सरकार चर्चा को तैयार, अमित शाह देंगे जवाब

जान लें कि हाल के  NEET पेपर लीक और जंतर मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन को लेकर संसद में विपक्ष लगातार चर्चा की मांग करता रहा है. इस मुद्दे पर गतिरोध कायम है. साथ ही किरेन रिजिजू ने विपक्ष से अपील की कि जब छात्र आंदोलन पर चर्चा हो तो सदन में हंगामा न किया जाये.
 
NewDelhi : केंद्र सरकार संसद के इस मॉनसून सत्र में छात्रों से जुड़ी पेपर लीक सहित अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करने को तैयार है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि विपक्ष जिन बिंदुओं को उठाना चाहता है, गृह मंत्री अमित शाह उन पर सरकार की ओर से जवाब देंगे.

जान लें कि हाल के  NEET पेपर लीक और जंतर मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन को लेकर संसद में विपक्ष लगातार चर्चा की मांग करता रहा है. इस मुद्दे पर गतिरोध कायम है. साथ ही किरेन रिजिजू ने विपक्ष से अपील की कि जब छात्र आंदोलन पर चर्चा हो तो सदन में हंगामा न किया जाये.  

उन्होंने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है. संसद में इन पर गंभीरता से चर्चा होनी चाहिए. बता दें कि बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक में सरकार ने छात्र आंदोलन के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार होने की बात कही.

सूत्रों के अनुसार विपक्ष ने बैठक में अयोध्या राम मंदिर से जुड़े चंदे में कथित गड़बड़ी के मामले पर भी चर्चा की मांग रखी.  यह भी खबर है कि BAC में प्रस्तावित एफसीआरए संशोधन और परिसीमन से जुड़े विधेयकों पर चर्चा को लेकर अभी कोई प्रस्ताव नहीं रखा गया है.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही