Search

 
 
 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, मोदी और अमित शाह सदन में आकर जवाब दें या इस्तीफा दें

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह अपने कमरे में  बैठकर देश की हुकूमत चला रहे हैं, जबकि हमारे सांसद सदन में आवाज उठा रहे हैं.  मोदी-शाह कमरों में बैठकर सब सुनते हैं.फिर अपने लोगों को निर्देश देते हैं कि जैसे ही विपक्ष बोलने के लिए खड़ा हो, सदन में शोर मचाओ.
 

New Delhi : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह अपने कमरे में  बैठकर देश की हुकूमत चला रहे हैं, जबकि हमारे सांसद सदन में आवाज उठा रहे हैं.  मोदी-शाह कमरों में बैठकर सब सुनते हैं.फिर अपने लोगों को निर्देश देते हैं कि जैसे ही विपक्ष बोलने के लिए खड़ा हो, सदन में शोर मचाओ.

 

 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि राज्यसभा में चेयरमैन भी हमें आवाज उठाने नहीं देते. मैं उनपर भरोसा करके बैठ जाता हूं और फिर वे सदन स्थगित कर देते हैं. खड़गे ने मांग की कि मोदी-शाह सदन में आकर जवाब दें.अगर वे ऐसा नहीं करना चाहते तो इस्तीफा दें.  

 

 

मल्लिकार्जुन खड़गे आरोप लगाया कि आज सदन नहीं चल रही है तो उसके जिम्मेदार नरेंद्र मोदी और अमित शाह हैं. कहा कि हम 17 दिन से कोशिश कर रहे हैं कि अमित शाह सदन में आकर बच्चों पर हुए अन्याय और अत्याचार पर बयान दें. तंज कसा कि प्रधानमंत्री मोदी भी सदन में आकर जवाब देने के बजाय रात में इंस्टाग्राम पर रील बना रहे हैं.

 

पूछा कि आखिर मोदी और अमित शाह सदन में आने से क्यों डर रहे हैं. मोदी सरकार न तो जनता की समस्याओं का हल करना चाहती है और न ही छात्रों और युवाओं की समस्याओं को सुलझाना चाहती है, अगर सदन में बयान नहीं देना है तो इस्तीफा दें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही