Search

 
 
 

किरीबुरु : प्रबंधन से वार्ता के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया

 
Kiriburu (Shailesh Singh) : हिलटॉप (किरीबुरु) के एनी कैम्प के ग्रामीणों ने 22 जून की रात लगभग 10 बजे सेल की किरीबुरु प्रबंधन के अधिकारियों के साथ प्रारम्भिक वार्ता के बाद सड़क जाम आंदोलन को वापस ले लिया. 23 जून की शाम लगभग 5 बजे पुनः प्रबंधन, पंचायत प्रतिनिधि एवं एनी कैम्प के ग्रामीणों के साथ पानी की समस्या का समाधान हेतु वार्ता होगी. इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/infiltration-bid-foiled-in-jammu-and-kashmir-four-terrorists-killed-by-security-forces/">जम्मू-कश्मीर

में घुसपैठ की कोशिश विफल, सुरक्षा बलों ने चार आतंकवादी मार गिराये
उल्लेखनीय है कि 22 जून को हिलटॉप के एनी कैंप के लोगों का पानी कनेक्शन काटे जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किरीबुरु खदान-हिलटॉप- किरीबुरु टाउनशिप जाने वाली मुख्य सड़क को जाम कर दिया था. सड़क जाम करने की वजह से सेल की किरीबुरु खदान से लेकर किरीबुरु जाने वाले मार्ग पर आवागमन ठप हो गया था. ग्रामीणों का आरोप था कि प्रबंधन ने एनी कैंप का पानी सप्लाई लाइन काट दिया था. इससे उक्त क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया था. प्रबंधन का कहना था कि एनी कैंप के लोग सीआईएसएफ कॉलोनी वाली मुख्य पानी पाइप लाइन से अवैध तरीके से कनेक्शन ले गये थे. इसे भी पढ़ें : विदेशी">https://lagatar.in/dinesh-gop-has-also-been-cheated-of-crores-in-name-meeting-with-foreign-weapons-leader-and-lawyer/">विदेशी

हथियार, नेता से मुलाकात व वकील के नाम पर दिनेश गोप से भी हुई है करोड़ों की ठगी
इससे सीआईएसएफ के दो मंजिला आवासों में पानी नहीं जा पा रहा था. सीआईएसएफ के जवान पानी समस्या से ग्रसित हो गये थे. 22 जून की रात प्रबंधन ने आंदोलन कर रहे ग्रामीणों को समझाया कि शुक्रवार को टैंकर से बस्ती में पेयजल आपूर्ति की जायेगी. शाम में वार्ता के दौरान पेयजल का स्थायी समस्या का समाधान पर चर्चा होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही