Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : एक हाथी मेघाहातुबुरु खदान क्षेत्र के जंगलों में पहुंचा, हड़कंप

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरु खदान स्थित क्रसिंग प्लांट क्षेत्र के जंगल में एक हाथी के आने से सेलकर्मियों व आसपास के ग्रामीणों में भय बना हुआ है. सूत्रों ने बताया कि 13 जनवरी की अहले सुबह एक हाथी सारंडा जंगल से खदान के क्रसिंग प्लांट क्षेत्र में आ घुसा. कुछ देर बाद वह खदान की कच्ची सड़क को पार कर केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु की तरफ जाने वाली घने जंगलों में चला गया. यह हाथी खदान क्षेत्र में आने से पहले रांगरिंग डैम और गांव क्षेत्र में भी देखा गया था. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-liquor-scam-eds-fourth-summons-to-arvind-kejriwal-called-for-questioning-on-january-18/">दिल्ली

शराब घोटाला : अरविंद केजरीवाल को ईडी का चौथा समन, 18 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया
पिछले दो वर्षों से हाथियों का विभिन्न समूह के अलावे अकेला हाथी की गतिविधियां सेल की किरीबुरु-मेघाहातुबुरु खदान से लेकर आवासीय क्षेत्रों में काफी बढ़ गई है. हाथी टाउनशिप एरिया में भी कई बार घुस चुके हैं. इसके अलावे किरीबुरु-बड़ाजामदा समेत अन्य मार्गों को अनेकों बार अवरुद्ध किया है. सारंडा के विभिन्न गांवों में इनका उत्पात बडे़ पैमाने पर जारी रहा है. जिसमें अब तक तोपाडीहसागजुड़ी के दो ग्रामीणों की हत्या, कई ग्रामीणों को घायल आदि कर चुके हैं. इसे भी पढ़ें : CID">https://lagatar.in/cid-reveals-cyber-fraud-is-happening-through-8000-bank-accounts-in-jharkhand/">CID

का खुलासाः झारखंड में 8000 बैंक खातों के जरिये हो रही साइबर ठगी

खदान में डीजल चोरी करने घुसे युवक सीआईएसएफ को देख भागे

Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरु खदान के लोडिंग साईडिंग क्षेत्र में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों का एक समूह घुसकर सेल के प्राईवेट लोडिंग ठेकेदार के स्टोर से डीजल चोरी का प्रयास किया. वहां खदान की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ जवानों को देख फरार हो गए. सूत्रों के अनुसार मध्य रात्रि 4-5 की संख्या में डीजल चोर उक्त क्षेत्र में घुसे और लोडिंग ठेकेदार के स्टोर में घुसकर वहां रखे ड्रम से डीजल चोरी करने लगे. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-liquor-scam-eds-fourth-summons-to-arvind-kejriwal-called-for-questioning-on-january-18/">दिल्ली

शराब घोटाला : अरविंद केजरीवाल को ईडी का चौथा समन, 18 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया
सीआईएसएफ जवानों को जब जानकारी मिली तो तुरंत घटनास्थल पर वह पहुंचे. सीआईएसएफ जवानों को देख चोर भागने लगे एवं लगभग 30 लीटर डीजल भरा गैलन को जंगल में छोड़ भाग गये. सीआईएसएफ ने डीजल को गैलन सहित बरामद कर अपने साथ ले आयी. इसे भी पढ़ें : राजधानी">https://lagatar.in/lottery-business-worth-rs-50-lakh-every-day-in-the-capital-ranchi/">राजधानी

रांची में हर रोज 50 लाख के लॉटरी का कारोबार

बीएसएल का आईडी कार्ड हेतु सेल कर्मी आज से देंगे फोटो व हस्ताक्षर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Kiriburu-BSL-ID-Card.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : सेल की मेघाहातुबुरू लौह अयस्क खदान के सभी नियमित कर्मचारियों को बीएसएल का नया पहचान पत्र तैयार करने के लिए फोटो और हस्ताक्षर लेने का कार्य आज से एचआरडीसी केन्द्र में प्रारम्भ किया जा रहा है. मेघाहातुबुरु खदान के सहायक महाप्रबंधक (पीएंडए) आलोक वर्मा ने एक नोटिस जारी कर मेघाहातुबुरु खदान के सभी सेलकर्मियों से कहा है कि वे अपनी शिफ्ट के समय को बाधित किए बिना, नए पहचान पत्र हेतु 13 जनवरी से 15 जनवरी तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक एचआरडीसी सेंटर मेघाहातुबुरु में जाकर फोटो व हस्ताक्षर देने का कार्य पूर्ण कर लें. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-protest-against-construction-of-water-tank-in-tisri-police-chased-away-work-started/">गिरिडीह

: तिसरी में पानी टंकी निर्माण का विरोध, पुलिस ने खदेड़ा, काम शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही