Search

 
 
 

किरीबुरु : जरूरमंद परिवारों के बीच किया गया खाद्यान्न सामग्री का वितरण

 
Kiriburu :  जीईएल चर्च, जोवाजंजीर (कुचाई प्रखंड) के पादरी रेव. सावन सुरीन व प्रचारक लखिन्द्र मुंडा द्वारा लगभग 700 हो, संथाल, तांती, मुंडा, प्रधान आदि समुदाय के जरूरमंद परिवारों के बीच खाद्यान्न सामग्री वितरण किया गया. यह खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम लेठा चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले किया गया. कुचाई सीमा से लगे पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत गोईलकेरा, सोनुवा और गुदड़ी प्रखंड के महुलडीहा, बाड़ा, रुबोई, बुरुहुन्डूर, जुलिआम्बा, चान्दबारी, गोईलकेरा, तमसाय, चटन्यबाद, रांगामाटी, कोरबोल, बारा, आराहासा, टाटीबेड़ा, डोरबो, चिरुबेड़ा, लोढ़ाई, जामजुई, हुर्द, जाते, तिलाएबेड़ा, तलसाद, जोंगामारी, बिरहोर क्लोनी, कुचाई आदि गांवों के परिवारों में वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/four-criminals-synonymous-with-terror-arrested-in-chatra-and-gaya-arms-recovered/">चतरा

और गया में आतंक का पर्याय बने चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
[caption id="attachment_283854" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/kuchai-kiriburu-1.jpg"

alt="" width="600" height="327" /> खाद्यान्न सामग्री के साथ जरुरतमंद.[/caption]

31 मार्च से छह अप्रैल तक चलाया गया कार्यक्रम

विदित हो कि अलग-अलग गांवों में यह खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम 31 मार्च से छह अप्रैल तक चलाया गया. प्रत्येक परिवार को लगभग तीन हजार रुपये मुल्य के खाद्यान्न सामग्री दिये गये. खाद्यान्न पाकर जरुरमंद काफी खुश नजर आये. खाद्यान्न सामग्री की वितरण करने वालों में विनोद गुड़िया, सुराजीत रोक्जारीयो, सबन सुरीन, डीपक बरजो, लखीराम मुंडा, याकुब हेरेंज, वीर सिंह हेंब्रम, विनय प्रकाश विश्राम, मसीह कान्डीर, नामजन हेंब्रम, एस के गोस्वामी आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : नक्सलियों">https://lagatar.in/seeing-the-bad-condition-of-naxalites-area-commander-surajnath-kherwar-surrendered/">नक्सलियों

का बुरा हाल देख एरिया कमांडर सूरजनाथ खेरवार ने किया सरेंडर
[wpdiscuz-feedback id="qe8ewvb379" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही