Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु : खराब मौसम की वजह से स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रही

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh) : किरीबुरु-मेघाहातुबुरु में निरंतर जारी भारी वर्षा, हड्डी को कंपा देने वाली ठंड एवं घने कोहरा की वजह से तमाम स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम देखी गई. कई लोग खराब मोसम की वजह से मौसमी बीमारी से ग्रस्त हो रहे हैं. सड़कें विरान है, लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुये हैं. ठंड की वजह से शहर के प्रायः घरों में रुम हीटर जल रहा है, जिससे वोल्टेज में भारी कमी देखी जा रही है. इसे भी पढ़ें : गणतंत्र">https://lagatar.in/full-dress-rehearsal-at-morhabadi-ground-for-republic-day-celebrations/">गणतंत्र

दिवस समारोह को लेकर मोरहाबादी मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल
सारंडा के कुछ किसानों ने बताया की उनकी फसलें खराब हो रही है. अर्थात ठंड व वर्षा की वजह से फसलों में पाला मार देता है. इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. खराब मौसम की वजह से गणतंत्र दिवस का पैरेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रिहल्सल भी प्रभावित हुआ है. अगर ऐसा हीं मौसम रहा तो गणतंत्र दिवस का समारोह पर भी बुरा असर पडे़गा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-child-burnt-by-firecracker-powder-while-playing-admitted-to-hospital/">जमशेदपुर

: खेल-खेल में पटाखे के बारूद से झुलसा बच्चा, अस्पताल में भर्ती

चाईबासा : सामाजिक कार्यों के लिए राजा राम गुप्ता को किया सम्मानित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chaibasa-Raja-Ram-Gupta.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस द्वारा बुधवार को साई अमन इंग्लिश स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के नितिन प्रकाश, नेशनल यूनियन का जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय सचिव राजीव नयनम्, सिंहभूम जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरीशंकर झा व मोमिन कांफ्रेंस के अध्यक्ष मोअज्जम बिहारी द्वारा संयुक्त रूप से शहर के सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता को सम्मानित किया गया. राजाराम गुप्ता को यह सम्मान सामाजिक कार्यों मानवसेवा,वृद्ध - असहायों व सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की सहायता के लिए प्रदान किया गया. इसे भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/mamta-banerjees-decision-to-contest-elections-alone-congress-engaged-in-damage-control-said-speed-breakers-come-in-the-journey-we-will-find-a-way/">ममता

बनर्जी का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला, कांग्रेस डैमेज कंट्रोल में जुटी, कहा, सफर में स्पीड ब्रेकर आते हैं, हम रास्ता निकाल लेंगे

चाईबासा : विधायक ने हाटगम्हारिया में बीडीओ और सीओ संग की बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chaibasa-MLA-BDO-CO-Baithak.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh Kumar) : विधायक दीपक बिरुवा ने बुधवार को हाटगम्हारिया प्रखंड कार्यालय में बीडीओ व सीओ के साथ बुधवार को बैठक की. इस दौरान विधायक ने दोनों पदाधिकारियों को राज्य सरकार के योजनाओं का लाभ सीधे लाभुक एवं जनता तक पहुंचे इस पर सक्रियता के साथ विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. विधायक ने सभी पदाधिकारियों को नए साल की शुभकामना देते हुए कहा कि सबों के सहयोग से प्रखंड को स्वच्छ, स्वस्थ, सुंदर, सुरक्षित एवं समृद्ध बनाना है. पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन सहित जो भी लंबित कार्य हैं उन्हें भी निःस्वार्थ भाव से अति शीघ्र पूरा करने को कहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-child-burnt-by-firecracker-powder-while-playing-admitted-to-hospital/">जमशेदपुर

: खेल-खेल में पटाखे के बारूद से झुलसा बच्चा, अस्पताल में भर्ती
साथ ही प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों की कार्य शैली पर सुधार लाने की नसीहत दी. जिससे जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो. अबुआ आवास का निर्धारण प्राथमिकता के आधार पर हो. जल्द ही प्रखंड पदाधिकारियों एवं कर्मियों की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी. प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार ने हाटगम्हारिया के विकास एवं कार्य में पूरा सहयोग करने के प्रति विधायक को आश्वस्त किया. मौके पर जिप सदस्य प्रमिला पिंगुवा भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही