Search

किरीबुरु : झारखंड आंदोलनकारी, झारखंड चिन्हीतिकरण आयोग के सम्मान, प्रशस्ति पत्र से असहमत

  • आंदोलनकारियों के मिलन समारोह में जताई असहमति
Kiriburu (Shailesh Singh) : झारखंड आंदोलनकारियों की एक मिलन समारोह जगन्नाथपुर के मोगरा नदी के तट पर आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता झारखंड आंदोलनकारी बामेश बेहरा ने किया और संचालन नवाज हुसैन उर्फ बिरसा ने किया. मिलन समारोह में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिला से झारखंड आंदोलनकारी शामिल हुए. इस अवसर पर सभी झारखंड आंदोलनकारीयों ने विचार विमर्श करने के बाद एक निष्कर्ष निकाला की झारखंड आंदोलनकारीयों को झारखंड चिन्हितकरण आयोग के द्वारा जो सम्मान, अवसर, प्रशस्ति पत्र दिया जा रहा है उससे असहमत है. यही वजह है की बहुत सारे झारखंड आंदोलनकारी प्रशस्ति पत्र और सम्मान के लिए आयोजित समारोह में शामिल नहीं हुए. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-fire-broke-out-in-a-house-in-kishoreganj-fire-brigade-team-reached/">रांची:

किशोरगंज के एक घर में लगी आग, फायर ब्रिग्रेड टीम पहुंची
ऐसे आंदोलनकारीयों की संख्या बहुत अधिक होने के कारण झारखंड आंदोलनकारीयों के द्वारा दिन भर का मंथन करने के बाद यह निर्णय लिया की झारखंड सरकार को अपनी भावनाओं से अवगत कराने के लिए जल्दी ही मांग पत्र तैयार करके प्रेषित किया जाएगा. इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी पूर्व विधायक बहादुर उरांव ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी इस राज्य के लिए अपने भविष्य को ध्यान में ना रखते हुए भावी पीढ़ी के लिए त्याग और बलिदान दिया है. इसलिए जिस तरह छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में उस राज्य को अलग करने के लिए आंदोलन करने वाले आंदोलनकारियों को सम्मान दिया गया, उसी के तर्ज पर झारखंड अलग राज्य के लिए आंदोलन करने वाले आंदोलनकारीयों को अवसर, सम्मान और विशेष आयोजन करें सरकार और उस आयोजन में सम्मानित करने का काम करें. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-zap-cricket-academy-became-champion-in-under-14-and-jk-cricket-academy-became-champion-in-under-16/">रांची

: अंडर 14 में जैप क्रिकेट एकेडमी,व अंडर 16 में जेके क्रिकेट एकेडमी बना चैंपियन
झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने कहा कि राज्य बनने के इन 23 वर्षों में झारखंड आंदोलनकारीयों ने इसके पहले की सरकार से इस उम्मीद में कोई कोआर्डिनेशन नहीं बनाया की सरकार का ध्यान झारखंड आंदोलनकारीयों के प्रति रहेगा. हालांकि झारखंड सरकार ने 2012 में झारखंड आंदोलनकारी चिंहितिकरण आयोग का गठन तो किया लेकिन झारखंड आंदोलनकारी को सम्मान देने के लिए जिस तरह से श्रेणीबद्ध करते हुए अवसर सम्मान और प्रशस्ति पत्र देने का घोषणा किया है वह झारखंड आंदोलनकारी के लिए स्वागत योग्य नहीं है. इसीलिए आज कोल्हान प्रमंडल के सभी झारखंड आंदोलनकारी को एक मिलन समारोह के माध्यम से उनका विचार आमंत्रित किया गया, जिससे यह पता चला कि वह कहीं ना कहीं उपेक्षित हैं. इसलिए आज यह निर्णय लिया गया है कि आने वाला कल में झारखंड सरकार को मांग पत्र देने के बाद झारखंड आंदोलनकारीयों की उस मांग पर सकारात्मक पहल नहीं करती है तो फिर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करने के लिए मजबूर होंगे. इसे भी पढ़ें : सियासी">https://lagatar.in/political-game-india-is-failing/">सियासी

खेल, इंडिया हो रहा फेल
झारखंड आंदोलनकारी की मिलन समारोह में झारखंड आंदोलनकारी केपी सेट सोय, आसमान सूंडी, ज्वाला कोड़ा, डोगर, इजहार राही , कृष्ण सिंकु, सीताराम लागुरी, सुधीर मुंडू , बुधराम लागुरी, मानसिंह बांकिरा, रोयाराम चंपिया, ज्ञान कोड़ा, उपेंद्र लगुरी, बैद्यनाथ गोप राजू दास, शरण पान, डेबरा तुबिड, हरीश महतो, सन्नी सिंकु, कोलंबस हसदा, विनोद सवैयां , रेयांस सामड, अमृत माझी, शैली शैलेंद्र सिंकु, ब्रजकिशोर सिंकु, घनश्याम हेंब्रम, बलभद्र सुंडी, दयानंद मालवा, नन्कू, सोहेल अहमद, सोमनाथ लगुरी, गोविंद कोड़ंगकेल, अजय महतो और अन्य झारखंड आंदोलनकारीयों ने भी अपना पीड़ा मिलन समारोह के अवसर पर व्यक्त किया. झारखंड आंदोलनकारी मिलन समारोह में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिला से लगभग 500 झारखंड आंदोलनकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-fire-broke-out-in-a-house-in-kishoreganj-fire-brigade-team-reached/">रांची:

किशोरगंज के एक घर में लगी आग, फायर ब्रिग्रेड टीम पहुंची

चाईबासा : किशोर बंदियों को मुख्य धारा से जोड़ने का अभियान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chaibasa-Abhiyan-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh kumar) : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वधान में रविवार को स्थानीय मंडल कारा में किशोर न्याय परिषद के प्रधान दंडाधिकारी तौसीफ मेराज ने अभियान के तहत कारा में प्रवेश के समय 18 से 22 वर्ष आयु वर्ग के बंदियों से वार्ता की. प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि 26 जनवरी से 27 फरवरी तक कारा में बंद किशोरों की पहचान कर उन्हें विधिक सहायता प्रदान करने और मुख्यधारा से जोड़ने हेतु विशेष उन्मुखीकरण कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है. मौके पर जेल अधीक्षक, जेलर लवकुश और डीएलएसए के सहायक अमित कुमार भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-attempt-to-steal-pathra-branch-of-indian-bank-thieves-could-not-break-the-locker/">गोड्डा

: इंडियन बैंक की पथरा शाखा चोरी का प्रयास, लॉकर नहीं काट पाए चोर

चाईबासा : आदिवासी किसान मजदूर पार्टी की हुई बैठक

  • 2024 का लोकसभा चुनाव में मजदूर और किसानों के मुद्दे पर लड़ने की तैयारी पर चर्चा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Chaibasa-Adivasi-Kisan.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chaibasa (Sukesh kumar) : हाट गम्हरिया प्रखंड के इलिगड़ा गांव में आदिवासी किसान मजदूर पार्टी का बैठक हुआ. जिसका अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा ने किया. बैठक मे आगामी 2024 का लोकसभा चुनाव मे मजदूर और किसानो के मुद्दे पर लड़ने का तैयारी को लेकर चर्चा किया गया. बैठक मे जॉन मिरन मुंडा ने कहा की आजादी के बाद भी आदिवासियों का हालात बहुत खराब है जीने के लिए पलायन कर रहें हैं जमीन से बेदखल हो रहें हैं. आजतक राजनीती में आदिवासियों को सिर्फ हंडिया दारू मे वोट देकर ठगा गया है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-zap-cricket-academy-became-champion-in-under-14-and-jk-cricket-academy-became-champion-in-under-16/">रांची

: अंडर 14 में जैप क्रिकेट एकेडमी,व अंडर 16 में जेके क्रिकेट एकेडमी बना चैंपियन
वर्तमान में जेएमएम सरकार में कोल्हान से हो जाति से मंत्री दीपक बिरुवा को बनाया गया ये हो जाति के लिए गर्व की बात है. हमारा पार्टी भी जिला का विकास के लिए शुभकामनायें देते हैं और उम्मीद करते हैं कि जो काम मधु कोड़ा ने मुख्यमंत्री बनकर नहीं कर सका वो काम दीपक बिरुवा जी करेंगे. क्यूंकि कुजू डैम वर्षो पुराना रद्द करने का मांग चल रहा है और उसके कारण ही दीपक बिरुवा, निरल पूर्ति को बार बार बिधायक बनाया गया. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी कुजू डैम को रद्द करने का बार बार आवाज उठा चुके हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-registration-of-55-people-under-pm-vishwakarma-scheme-in-burmamines-meeting-of-women-committee-in-birsanagar/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 55 लोगों का पंजीकरण, बिरसानगर में महिला समिति की बैठक
इसके अलावा जिला से पलायन को रोकने का और टाटा, रूंगटा कम्पनी से जिला मे विकास का गारंटी कराने का काम करेंगे. किसानो के लिए नदी नाला को बांध कर हर खेत मे सिंचाई सुबिधा भी कराने के लिए काम करेंगे. हाट गम्हरिया प्रखंड मे पेयजल समस्या गंभीर बना हुआ है. वर्तमान मे दीपक बिरुवा मंत्री बन गए उम्मीद है की पेयजल समस्या को जल्द दूर करेंगे, वर्ना 15 दिन बाद प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर पेयजल विभाग और पेयजल मंत्री का पुतला दहन होगा. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-attempt-to-steal-pathra-branch-of-indian-bank-thieves-could-not-break-the-locker/">गोड्डा

: इंडियन बैंक की पथरा शाखा चोरी का प्रयास, लॉकर नहीं काट पाए चोर

चक्रधरपुर : मंत्री दीपक बिरुवा के शहर पहुंचने पर जगह-जगह स्वागत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/CKP-Mantri-Dipak-Biruva.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chakradharpur (Shambhu Kumar) : राज्य की चम्पाई सोरेन सरकार में चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा अनुसूचित जनजाति,अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण व परिवहन मंत्री बनने पर रविवार शाम रांची से चाईबासा जाने के क्रम में चक्रधरपुर पहुंचे.जहां जगह-जगह मंत्री दीपक बिरुवा का स्वागत किया गया. चक्रधरपुर के प्रखंड कार्यालय के समीप झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर व प्रखंड कमेटी व कांग्रेस प्रखंड कमेटी की ओर से मंत्री दीपक बिरुवा का स्वागत कर उन्हें फूलों का गुलदस्ता दिया गया.इस दौरान मंत्री दीपक बिरुवा ने प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-registration-of-55-people-under-pm-vishwakarma-scheme-in-burmamines-meeting-of-women-committee-in-birsanagar/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 55 लोगों का पंजीकरण, बिरसानगर में महिला समिति की बैठक
इसके बाद चक्रधरपुर की पवन चौक पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने दीपक बिरुवा का स्वागत कर मंत्री बनने पर बधाई दी. इस दौरान जमकर आतिशबाजियां भी की गई.यहां मंत्री दीपक बिरुवा ने शहीद पत्रकार पवन शर्मा की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया. वहीं पत्रकारों द्वारा मांग पत्र भी सौंपा गया. इस दौरान चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव,झामुमो नेता राहुल आदित्य, मुन्ना खान, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामड, दिनेश जेना, सरवर नेहाल उर्फ नज्जु, मुखिया पिंकी जोंको, मेलानी बोदरा,मदन बोदरा,कांग्रेस नगर अध्यक्ष रमेश ठाकुर समेत अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp