Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरीबुरु: वज्रपात से फेल हुआ एसबीआई का लिंक, गुवा व बड़ाजामदा शाखा में जाकर बैंककर्मी निपटा रहे काम

Advertisement
Advertisement
Kiriburu (Shailesh Singh):  भारतीय स्टेट बैंक, किरीबुरु शाखा का लिंक बीते सोमवार से फेल होने की वजह से तमाम उपभोक्ता परेशान हैं. उक्त बैंक परिसर तथा मेघाहातुबुरु खदान गेट के पास अलग-अलग लगे एसबीआई के एटीएम भी काम नहीं कर पा रहे हैं. अर्थात पूरा सिस्टम फेल होने की वजह से पैसे का लेन-देन समेत बैंक का तमाम कार्य ठप हैं. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-hemant-soren-government-is-afraid-of-its-own-mlas-renuka-singh/">चक्रधरपुर:

अपने ही विधायकों से डर रही हेमंत सोरेन सरकार- रेणुका सिंह

वज्रपात से खराब हो गए टावर के उपकरण

इस समस्या के बाबत एसबीआई किरीबुरु के शाखा प्रबंधक मनोरंजन कुमार सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि बीते रविवार को बैंक प्रांगण में लगे एयरटेल के टावर पर भीषण वज्रपात हुआ. इससे टावर में लगे सारे उपकरण जल कर पूरे बैंक परिसर में बिखर गए हैं. इस घटना के दौरान बैंक के सुरक्षा गार्ड भी बाल-बाल बचे थे. इसके अलावे बीएसएनएल के टावर में भी लगे उपकरण भी जल गए थे. इसी वजह से बीते सोमवार से हीं बैंक का लिंक समेत सारा सिस्टम फेल है.

ठीक होने में दो-तीन दिन लगेगा

उन्होंने कहा कि एयरटेल का सिस्टम ठीक करने का काम चल रहा है. ठीक होने में दो-तीन दिन तक का समय लग सकता है. 31 अगस्त को हुई वज्रपात की वजह से बीएसएनएल का मेघाहातुबुरु एवं एपेक्स कार्यालय क्षेत्र स्थित टावर के उपकरण को नुकसान पहुंचा है. एक सितंबर को मेघाहातुबुरु टावर का कुछ उपकरण आया है. इसे ठीक किया जा रहा है. जबकि एपेक्स वाला टावर का खराब उपकरण का समान तीन सितंबर को रांची से आने की संभावना है. इन खराब उपकरणों को ठीक होते हीं बैंक का काम काज सामान्य हो जाएगा.

एसबीआई किरीबुरु के शाखा प्रबंधक व अन्य स्टाफ कर रहे समस्या का समाधान

ऋण प्रसंस्करण के लिए एसबीआई किरीबुरु के शाखा प्रबंधक मनोरंजन कुमार सिंह अभी एसबीआई की गुवा शाखा में मौजूद होकर अपने उपभोक्ता की समस्या दूर करने का कार्य कर रहे हैं. जबकि नकद और तत्काल चेक हस्तांतरण के लिए एसबीआई किरीबुरु के आधे स्टाफ एसबीआई बड़ाजामदा की शाखा में जाकर अपने बैंक के सभी उपभोक्ताओं के लिये कार्य कर रहे हैं. उक्त जानकारी स्वयं शाखा प्रबंधक मनोरंजन कुमार सिंह ने लगातार न्यूज को दी. उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता है कि अपने उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान किया जाए. इसी उद्देश्य से हम सभी किरीबुरु से 25-30 किलोमीटर दूर स्थित गुवा व बड़ाजामदा शाखा में जाकर कार्य कर रहे हैं.

ब्रांच मैनेजर ने आम उपभोक्ता को हो रही परेशानी पर खेद जताया

उन्होंने इसके लिये आम उपभोक्ता को हो रही परेशानी पर खेद जताते हुए कहा कि यह बैंक की गलती नहीं है, बल्कि प्राकृतिक आपदा से जुड़ी समस्या है. हम सभी प्रयास में लगे हैं कि जल्द व्यवस्था ठीक की जाए. उल्लेखनीय है कि बैंक का सारा सिस्टम फेल होने से सबसे ज्यादा परेशानी बाहर से आने वाले पर्यटक, स्थानीय दुकानदार व कारोबारी के अलावे आम जनता को हो रही है. क्योंकि ऐसे लोग एटीएम से पैसा निकासी अथवा बैंक से आरटीजीएस, एनईएफटी करने जाते थे जो नहीं हो पा रहा है. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-constant-news-correspondent-shailesh-singh-came-first-in-tata-steels-quiz/">चाईबासा

: लगातार न्यूज के संवाददाता शैलेश सिंह टाटा स्टील के क्वीज में आए प्रथम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही