Search

 
 
 

किरीबुरु : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अवर सचिव ने चयनित विद्यालयों का किया निरीक्षण

 
Kiriburu : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अवर सचिव अनिल कुमार ने 14 जून को चयनित पांच स्टार रेटिंग प्राप्त विद्यालयों का निरीक्षण व मूल्यांकन किया. इसमें पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, दोदारी व उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कमारबेड़ा (डी) स्कूल शामिल हैं. अवर सचिव ने विद्यालयों में सुरक्षित पेयजल व्यवस्था, शौचालय, साबुन से हाथ धुलाई, रख रखाव व संचालन, व्यवहार परिवर्तन और कोविड–19 से बचाव के अंतर्गत 59 बिंदुओं का निरीक्षण किया. साथ ही प्राक्कलन राशि की योजना भी बनाई गई, ताकि सभी कमियों को दूर किया जा सके. [caption id="attachment_332589" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/utkramit-madhya-vidyalay-dodari.jpg"

alt="" width="600" height="277" /> उत्क्रमित उच्च विद्यालय, दोदारी में शिक्षकों व बच्चों के साथ अवर सचिव.[/caption] [caption id="attachment_332591" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/utkramit-madhya-vidyalay.jpg"

alt="" width="600" height="277" /> उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कमारबेड़ा-डी में वच्चों के साथ सचिव.[/caption] इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-yoga-practice-program-organized-in-womens-college/">जमशेदपुर

: वीमेंस कॉलेज में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

स्कूल के प्रधानाध्यापक से लेकर बच्चों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका 

इस दौरान जिला शिक्षा कार्यालय से सहायक अभियंता उमेश कुमार सिन्हा, बीईओ, यूनिसेफ की सहयोगी संस्था वर्ल्ड विजन इंडिया के जिला प्रबंधक अमर राठौर व प्रखंड समन्वयक मनोज कुमार नायक आदि उपस्थित रहे. उक्त कार्य को पूरा करने में दोदारी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार दास, सहयोगी शिक्षक रोयन हेमरोम, सहदेव तांती, पुनम कुमारी व उ. म. वि. कमारबेड़ा- डी. के प्रभारी प्रधानाध्यापक जगमोहन बाडिंग, सहायक शिक्षक डमरुधर महतो, लिदिया सुखमती डांग, फुलमनी बरवा, गायत्री महतो व स्कूल के बच्चों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसे भी पढ़े :  चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-yoga-festival-started-in-kendriya-vidyalaya-chakradharpu/">चक्रधरपुर

: केंद्रीय विद्यालय चक्रधरपुर में योग महोत्सव शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही