Search

 
 
 

किशनगंज : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 की मौत

बिहार से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है, जिसमें तीन घरों के चिराग बुझ गए. ताजा मामाला किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार की देर रात नेशनल हाइवे पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार चालक फरार हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त की तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.
 

Kishanganj : बिहार से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है, जिसमें तीन घरों के चिराग बुझ गए. ताजा मामाला किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार की देर रात नेशनल हाइवे पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार चालक फरार हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त की तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.

 

जानकारी के अनुसार मो. शादाब, मो. नजीर और शाह आलम शुक्रवार को किसी काम से बाहर निकले थे तभी सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. घायल व्यक्ति का इलाज जारी है.

 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और उन्होंने बहादुरगंज थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तुरंत पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और तीनों शवों को किशनगंज सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा. 

 

हादसे की खबर सुनकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है. तीनों की मौत से गांव में मातम का माहौल बन गया है. शाह आलम की शादी एक महीने पहले ही हुई थी.

 

पुलिस ने बताया कि फरार कार चालकी की तलाश की जा रही है. और आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे है कि ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही