National News : दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में INTUC ददई दूबे और केके तिवारी गुट का विलय हो गया है. इसके बाद झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी INTUC के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए. अभय कुमार दूबे वरिष्ठ उपाध्यक्ष और केके तिवारी महासचिव निर्वाचित हुए. इन सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ.
इसे भी पढ़ें...
दिल्ली में आयोजित इस सम्मेलन में लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार मुख्य अतिथि और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक काजी मोहम्मद निजामुद्दीन भी उपस्थित रहे. दिल्ली में आयोजित INTUC राष्ट्रीय विलय सम्मेलन में श्रम कानून और मजदूरों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई. साथ ही कई प्रस्ताव पारित किये गये.
सम्मेलन में पारित प्रस्ताव कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंपा जायेगा, ताकि वह संगठन का एकीकरण कर एक संयुक्त INTUC का गठन करें. सम्मेलन में वक्ताओं ने INTUC के बंटवारे की वजह से मजदूरों को हुए नुकसान पर चर्चा की. नव नियुक्त अध्यक्ष केएन त्रिपाठी ने पर्यवेक्षक भेज कर INTUC के एकीकरण को समर्थन देने की वजह से कांग्रेस अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

