Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : जयनगर थाना के हाजत में आरोपी ने फांसी लगाकर दी जान

जयनगर थाना के हाजत में एक आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान परसाबाद निवासी विजय कुमार (40 वर्षीय) के रूप में हुई है.
Advertisement
Advertisement

Koderma :  जयनगर थाना के हाजत में एक आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान परसाबाद निवासी विजय कुमार (40 वर्षीय) के रूप में हुई है.

 

बताया जाता है कि घरेलू विवाद मामले में पुलिस ने गुरुवार रात विजय कुमार हिरासत में लिया था. शुक्रवार सुबह उसने हाजत के अंदर कंबल से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही