Search

 
 
 

Koderma : कांवरियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 50 से अधिक घायल

जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के समीप शुक्रवार तड़के  दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां कांवरियों से भरी बस ट्रक से टकरा गई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि 50 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए. बस में सवार श्रद्धालु नेपाल के रोतहट जिले के निवासी बताए जा रहे हैं.
 
  • नेपाल से आए श्रद्धालु बासुकीनाथ से लौट रहे थे

Koderma :  जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के समीप शुक्रवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां कांवरियों से भरी बस ट्रक से टकरा गई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि 50 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए. बस में सवार सभी श्रद्धालु नेपाल के रोतहट जिले के निवासी बताए जा रहे हैं. 

 

कोडरमा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

बासुकीनाथ में पूजा-अर्चना कर राजगीर की ओर लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार,  नेपाल से आए बोल बम श्रद्धालुओं देवघर और बासुकीनाथ में पूजा-अर्चना कर राजगीर की ओर लौट रहे थे. तभी पोखरडीहा मोड़ के समीप सफारी ट्रेवल्स बस की ट्रक से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग बस के भीतर फंस गए. 

 

Uploaded Image

अस्पताल में भर्ती कांवरिये

 

पुलिस और ग्रामीणों ने चलाया राहत अभियान

हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. मृतकों में शिवम कुमार (12 वर्ष) शामिल हैं. अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है. कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही सतगावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

 

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतगावां पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सदर अस्पताल कोडरमा रेफर कर दिया गया है. चिकित्सकों की टीम लगातार घायलों के उपचार में जुटी हुई है. 


Uploaded Image

सड़क पर बैठे कांवरिये

प्रशासन ने शुरू की जांच

हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और कम दृश्यता को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है.


क्षेत्र में शोक का माहौल

श्रावणी यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ हुई इस दुर्घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है. प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचना देने और घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही