Search

 
 
 

उत्तराखंड  : चमोली में टनल धंसी, सात मजदूरों की मौत, झारखंड के श्रमिक भी कर रहे थे काम, CM हेमंत सोरेन ने जारी किये हेल्पलाइन नंबर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के उन लोगों से अपील की है, जिनके परिजन या परिचित इस परियोजना में काम करने गए हैं. उन्होंने कहा कि वे राज्य सरकार के कंट्रोल रूम से संपर्क कर श्रमिकों से जुड़ी जानकारी साझा करें.
 

Chamoli :  उत्तराखंड के चमोली में कल गुरुवार शाम पीपलकोटी स्थित THDC जल विद्युत परियोजना की TRT टनल भूस्खलन के कारण धंस गयी. इस कारण टनल में भारी मात्रा में मलबा और पानी भर गया.वहां अफरा-तफरी मच गयी. खबरों के अनुसार इस दुर्घटना में अब तक सात मजदूरों की मौत हो गयी है, 18 गंभीर रूप से घायल हैं. तीन मजदूरों की तलाश अभी भी जारी है. 

 

चमोली जिले में निर्माणाधीन टनल धंसने से झारखंड के भी कुछ श्रमिकों के फंसे होने की खबर सामने आयी है. बताया जा रहा है कि खूंटी, गुमला समेत झारखंड के दूसरे जिलों के कुछ श्रमिक इस परियोजना में काम कर रहे थे.

 

 

घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात की. मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें भरोसा दिया है कि टनल में फंसे सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं.

 

हेमंत सोरेन ने कहा कि निर्माणाधीन सुरंगों में बार-बार हादसे और श्रमिकों के फंसने की खबरें चिंताजनक हैं. विकास जरूरी है, लेकिन विकास के साथ प्रकृति और पर्यावरण का भी ध्यान रखा जाना चाहिए.

 

उन्होंने कहा कि प्रकृति के अंधाधुंध दोहन के गंभीर परिणाम बार-बार सामने आ रहे हैं. ऐसे हादसे हमें पर्यावरण और प्राकृतिक संतुलन को लेकर सावधान करते हैं.

 

श्रमिकों के परिजन कंट्रोल रूम से करें संपर्क

मुख्यमंत्री ने झारखंड के उन लोगों से अपील की है, जिनके परिजन या परिचित इस परियोजना में काम करने गए हैं. उन्होंने कहा कि वे राज्य सरकार के कंट्रोल रूम से संपर्क कर श्रमिकों से जुड़ी जानकारी साझा करें.

 

इसके लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किये 

 

टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर: 1800-3456-526

 

हेल्पलाइन WhatsApp नंबर: 9470132591, 9431336472, 9431336427

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और झारखंड के हर श्रमिक की सुरक्षित वापसी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

 

जानकारी के अनुसार कल  शाम लगभग सात बजे हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल के अंदर एक कैविटी से अचानक भारी मात्रा में मलबा और पानी बाहर आ गया. इस कारण अंदर काम कर रहे मजदूर फंस गये.

 

घटना की जानकारी मिलते ही SDRF, NDRF, ज़िला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम वहां पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. 3.5 किमी लंबे टनल में 1.8 किमी अंदर यह हादसा हुआ.

 

सूत्रों के अनुसर टनल में ग्रेविटी पर पैकिंग का कार्य चल रहा है. इस दौरान अंदर जोरदार धमाका हुआ. इस कारण पानी के साथ भारी मलबा सुरंग में भर गया.   
  

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही