Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : सांसद निशिकांत दुबे का कांग्रेसियों ने फूंका पुतला, दीपिका पांडे पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

Koderma : भारतीय जनता पार्टी के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे हमेशा से अपने विवादित टिप्पणी के कारण चर्चा में रहे हैं. हाल ही में उन्होंने महागामा कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह के प्रति भी टिप्पणी की जो कांग्रेसियों को नागवार गुजरा. कोडरमा जिला के चंदवारा प्रखंड में पिपराडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पूर्व मुखिया धीरज कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को निशिकांत दुबे का पुतला फूंका गया. मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज सहाय पिंकू और झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि नवनीत ओझा बंटी भी मौजूद थे. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद लगातार अमर्यादित बयान देते हैं और निशिकांत दुबे ने एक महिला विधायक पर असभ्य भाषा का प्रयोग कर सभी मर्यादा को तोड़ते हुए अपनी ओछी मानसिकता को दर्शाया है. उन्होंने कहा कि गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे दीपिका पांडे सिंह की लोकप्रियता से घबराकर आए दिन अनर्गल बातें किया कर रहे हैं. इनमें जरा भी गैरत हो तो ये अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए या भारतीय जनता पार्टी इन्हें पद से निष्कासित करने का काम करें. इसे भी पढ़ें :ऐसा">https://lagatar.in/lest-the-father-of-power-crush-the-mother-of-democracy-cm/">ऐसा

न हो कि मदर ऑफ डेमोक्रेसी को फादर ऑफ पावर कुचल दे- सीएम

मौके पर ये रहे मौजूद

पुतला दहन कार्यक्रम में विशेष रुप से जिला परिषद सदस्य व कांग्रेस नेता लक्ष्मण यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी आशीष पांडेय, इंटक जिला अध्यक्ष अरुण यादव मौजूद रहे. मौके पर कांग्रेस जनों ने निशिकांत दुबे मुर्दाबाद, निशिकांत दुबे शर्म करो, भारतीय जनता पार्टी हाय हाय के नारे लगाये. मौके पर मुख्य रूप से सुरेंद्र कुमार यादव, कुलवीर यादव, मालती देवी, गीता देवी, सोमा देवी, जयंती देवी, बसंती देवी, सुरेश कुमार, टुकलाल दास, मनजीत रजक, कैलाश तिवारी, मुन्ना दुबे, जगेसर कुमार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mass-celebrated-the-martyrdom-day-of-bhagat-singh-rajguru-and-sukhdev-in-maithon/">धनबाद

: मासस ने मैथन में मनाया भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव का शहादत दिवस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही