Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : सदर अस्पताल में शव छोड़ फरार हुए परिजन

Advertisement
Advertisement

 Koderma :  कोडरमा जिले के सदर अस्पताल में महामारी का डर देखने को मिला. जहां परिजन अपने मरीज का शव छोड़ फरार हो गये . सदर अस्पताल में शव गुरूवार देर शाम से पड़ा हुआ है. उस शव पर कोई चादर डालने वाला भी नहीं है.

तबीयत खराब होने के बाद लाया गया था अस्पताल

मिली जानकारी  के अनुसार गुरुवार को देर शाम युवक की तबीयत खराब हो जाने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आये थे. लेकिन देश के साथ- साथ राज्य में फैली कोरोना महामारी के चलते कोई भी डॉक्टर उस युवक का इलाज नहीं किया. डॉक्टरों ने परिजनों से कहां कि पहले युवक का कोरोना जांच रिपोर्ट लाये, तब इलाज शुरू किया जायेगा. परन्तु रिपोर्ट तो नहीं आयी बल्कि युवक की जान चली गयी.

युवक की मौत के बाद अस्पताल से परिजन हुए फरार

युवक की मौत हो जाने के बाद डॉक्टरों ने अपना पला झाड़ते हुए कहां कि अस्पताल लाने से पहले ही इस युवक की मौत हो गयी थी. कोरोना का डर लोगों में ऐसा बना हुआ है कि मरने के बाद भी परिजन शव को ले जाने से इनकार कर रहे है. युवक की मौत के बाद उसके परिजन भी अस्पताल से फरार हो गये है.

किसी ने शव पर चादर तक नहीं डाला

अब इस शव का क्या होगा, जिसका कोई दावेदार ही नहीं है. तो स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना को लेकर शव को हाथ लगाने से डर रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक शव लावारिस अवस्था में सदर अस्पताल में ही पड़ा हुआ था, जिस पर मानवता के नाते भी किसी ने चादर तक नहीं डाला था.

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही