Search

 
 
 

कोडरमा : चार जुआरियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, 6 बाइक जब्त

 
Koderma  :  कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरनानगर में चार लोग जुआ खेलते पकड़े गये. पुलिस ने चारों जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी गिरफ्तार जुआरियों को कोडरमा जेल भेज दिया गया. पुलिस ने घटनास्थल से ताश के पत्ते समेत 6 बाइक भी बरामद की है. एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी है.  (पढ़ें, गृह">https://lagatar.in/big-action-of-home-ministry-cancellation-of-license-of-rajiv-gandhi-foundation-related-to-gandhi-family-allegation-of-foreign-funding/">गृह

मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई, गांधी परिवार से जुड़े राजीव गांधी फाउंडेशन का लाइसेंस रद्द, विदेशी फंडिंग का आरोप  )

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की थी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, कोडरमा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुरनानगर में जुआ खेला जा रहा है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी इंदुभूषण कुमार के नेतृत्व में इलाके में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान कोडरमा पुलिस ने चार लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किये गये लोगों में चंदन कुमार, अर्जुन महतो , दिलीप महतो और राजू पंडित शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : कन्नड़">https://lagatar.in/fir-lodged-against-kannada-actor-chetan-gave-controversial-statement-on-bhoot-kola-tradition/">कन्नड़

 एक्टर चेतन के खिलाफ FIR, भूत कोला परंपरा पर दिया था विवादित बयान
   
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही