Search

कोडरमा-मेघातरी फोर-लेनिंग परियोजना : HC ने वैकल्पिक मार्ग के DPR को स्वीकृति के दिए निर्देश

Ranchi : राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) के कोडरमा से मेघाटारी तक फोर-लेनिंग परियोजना को लेकर चल रही जनहित याचिका पर सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट मे हुई. मामले में कोर्ट ने NHAI,  झारखंड सरकार और बिहार सरकार को संयुक्त रूप से मिलकर राज्य वन्यजीव बोर्ड की ओर से सुझाए गए वैकल्पिक मार्ग (Alternate Alignment) कोडरमा से रजौली प्रोजेक्ट को पूरा करने को कहा है.
 
कोर्ट-कचहरी की खबरें

सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि DPR बन चुका है इसके अप्रूवल के लिए NHAI हेड क्वार्टर के पास भेजा गया है. कोर्ट ने इस प्रोजेक्ट को आपसी समन्वय से पूरा करने का निर्देश दिया. अगली सुनवाई सितंबर माह में होगी. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एम.एस. सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की.
 
पूर्व की सुनवाई में NHAI की ओर से अदालत को बताया गया था कि राज्य वन्यजीव बोर्ड ने कोडरमा से मेघाटारी तक फोर-लेनिंग की परियोजना को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है, क्योंकि प्रस्तावित मार्ग कोडरमा वन्यजीव अभयारण्य को प्रभावित करता है. वन्यजीव बोर्ड ने इसके बदले एक वैकल्पिक मार्ग (Alternate Alignment) सुझाया है, जिससे अभयारण्य को नुकसान नहीं पहुंचेगा. वैकल्पिक मार्ग की DPR बनाई जाएगी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही