Koderma News : बांझेडीह स्थित केटीपीएस प्लांट में ड्यूटी के दौरान CISF के सब इंस्पेक्टर श्याम सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई. साथी जवान उन्हें तत्काल कोडरमा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मृतक की उम्र 52 वर्ष थी.
जानकारी के मुताबिक, श्याम सिंह सोमवार रात केटीपीएस प्लांट में ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई. हालत गंभीर होने पर CISF के जवानों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.
पिथौरागढ़ के रहने वाले थे श्याम सिंह
श्याम सिंह उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले थे. वह केटीपीएस बांझेडीह में CISF सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे. घटना की सूचना मिलने के बाद CISF के अधिकारी और जवान सदर अस्पताल पहुंचे. वहीं, यूनिट की ओर से उनके परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है.
मेडिकल बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम
सदर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी. घटना के बाद CISF यूनिट में शोक का माहौल है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

