Search

 
 
 

Koderma News : बारिश बनी आफत, NH व सर्विस रोड तालाब में तब्दील, SDO की गाड़ी फंसी

Koderma News : कोडरमा सहित झारखंड के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में सड़कें तालाब बन गई है. हाईवे की एक लेन पूरी तरह पानी में डूब गई है.जबकि सर्विस रोड पर कई वाहन जलजमाव में फंस गए. इतना ही नहीं निरीक्षण करने पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) की गाड़ी भी पानी में फंस गई. कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला गया.
 
सड़कों पर पानी भरा
  • झुमरीतिलैया में सड़कें बनीं तालाब
  • सर्विस रोड पर थमे वाहन
  • जलनिकासी व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Koderma News :   कोडरमा सहित झारखंड के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई है. इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लगातार हुई बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग और सर्विस रोड पर भारी जलजमाव हो गया है. 

 

बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में सड़कें तालाब बन गई है. हाईवे की एक लेन पूरी तरह पानी में डूब गई है.जबकि सर्विस रोड पर कई वाहन जलजमाव में फंस गए. इतना ही नहीं निरीक्षण करने पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) की गाड़ी भी पानी में फंस गई. कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला गया. 

 

इसे भी पढ़ें 

 

इतना ही नहीं कई घरों में भी पानी घुस गया है, जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है. नीचे रखा सारा सामान भींग गया है. वहीं छोटे-छोटे बच्चे पानी में खेलते भी नजर आ रहे हैं.  

 

Uploaded Image

बारिश का पानी घरों में घुसा 

 

 

Uploaded Image

पानी में खेलता बच्चा


स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में यही स्थिति उत्पन्न होती है. लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जाती है. जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण थोड़ी देर की बारिश में ही सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं.

 

Uploaded Image

सड़कों पर लबालब भरा पानी

 

व्यापारियों और राहगीरों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शहर के मुख्य मार्गों पर जलजमाव से न केवल आवागमन प्रभावित होता है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है. कई दोपहिया वाहन चालक पानी भरे गड्ढों में फंसकर गिर जाते हैं. 

 

शहरवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से तत्काल जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा स्थायी समाधान निकालने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में और बड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही