Search

 
 
 

Koderma News : गुम मोबाइल वापस पाकर लोगों के चहरे पर आई मुस्कान

Koderma News : पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के निर्देश पर टेक्निकल सेल, कोडरमा ने आधुनिक तकनीक, मोबाइल ट्रैकिंग और डेटा विश्लेषण के माध्यम से इन मोबाइल फोन को बरामद किया.  एसपी ने सत्यापन के बाद सभी 23 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए.खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली.
 
विशेष अभियान विश्वास
  • 23 लोगों को मिले उनके गुम मोबाइल

Koderma News : कोडरमा पुलिस ने सोमवार को विशेष अभियान ‘विश्वास’ के तहत आम नागरिकों के खोए हुए 23 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिए. बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है.

 

 

पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के निर्देश पर टेक्निकल सेल, कोडरमा ने आधुनिक तकनीक, मोबाइल ट्रैकिंग और डेटा विश्लेषण के माध्यम से इन मोबाइल फोन को बरामद किया.  एसपी ने सत्यापन के बाद सभी 23 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए.खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली. 

 

उन्होंने कोडरमा पुलिस के प्रति आभार जताया.इस मौके पर एसपी कुमार शिवाशीष ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दें और CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही