Search

 
 
 

Koderma News : तिलैया डैम में डूबने से बिहार के दो युवकों की मौत, जन्मदिन मनाने पहुंचे थे 5 दोस्त

Ranchi News : जानकारी के अनुसार, बिहारशरीफ और पटना से पांच युवक ट्रेन से कोडरमा स्टेशन पहुंचे थे. इसके बाद सभी तिलैया डैम घूमने गए. वहां एक दोस्त का जन्मदिन मनाने के बाद पांचों युवक नहाने के लिए पानी में उतरे. इसी दौरान चार युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक नशे की हालत में थे.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Koderma News : कोडरमा जिले के तिलैया डैम में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया. डैम में नहाने के दौरान डूबने से बिहार के दो युवकों की मौत हो गई. दोनों युवक अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने तिलैया डैम पहुंचे थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जन्मदिन मनाने के बाद नहाने उतरे थे दोस्त

जानकारी के अनुसार, बिहारशरीफ और पटना से पांच युवक ट्रेन से कोडरमा स्टेशन पहुंचे थे. इसके बाद सभी तिलैया डैम घूमने गए. वहां एक दोस्त का जन्मदिन मनाने के बाद पांचों युवक नहाने के लिए पानी में उतरे. इसी दौरान चार युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक नशे की हालत में थे.

 

मछुआरों ने दो युवकों को बचाया

युवकों को डूबता देख मौके पर मौजूद मछुआरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की. मछुआरों ने दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो युवक गहरे पानी में डूब गए. हादसे में दोनों की मौत हो गई.

 

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों के शव पानी से बाहर निकाले गए. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है. पुलिस हादसे से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही