Search

 
 
 

Koderma News : हाथी के हमले से महिला की मौत, कई बाउंड्री वॉल किया ध्वस्त

जिले में हाथियों का उत्पात एक बार फिर से शुरू हो गया है. ताजा मामला डोमचांच प्रखंड के धुरोडीह गांव से सामने आ रहा है. यहां तेतरियाडीह गांव में गुरुवार की अहले सुबह हाथियों ने कई घरों के बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कर दिया. साथ ही एक महिला को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया.
 

Koderma :   जिले में हाथियों का उत्पात एक बार फिर से शुरू हो गया है. ताजा मामला डोमचांच प्रखंड के धुरोडीह गांव से सामने आ रहा है. यहां तेतरियाडीह गांव में गुरुवार की अहले सुबह हाथियों ने कई घरों के बाउंड्री वॉल को ध्वस्त कर दिया. साथ ही एक महिला को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. 

 

मृतका की पहचान तेतरियाडीह गांव निवासी सुदामा देवी (55 वर्षीय) के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, वह गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे खेतों की तरफ टहलने गई थी. इसी दौरान एक हाथी ने उन पर हमला बोल दिया. सुदामा ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वह खेत में गिर गई और उसे हाथी ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. 

 

Uploaded Image

 

हाथियों के हमले ने जहां एक ओर वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि बीते दो वर्षों में हाथियों के हमले में 2 दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं. इसके अलावा किसानों को भी लाखों का नुकसान हुआ है. इसके बावजूद वन विभाग की टीम हाथियों को यहां से बाहर खदेड़ने में असक्षम है.

 

बता दें कि दो दिन पहले हाथियों के एक झुंड ने डोमचांच प्रखंड के गोलगो गांव में गरीब किसानों के घर को ध्वस्त कर दिया था, जिससे उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ था. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही