Search

 
 
 

Koderma News : पत्थर खदान से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

जयनगर थाना क्षेत्र स्थित डहुआटोल की पत्थर खदान से रविवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला. मृतक की पहचान चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां गांव निवासी विनोद यादव के 26 वर्षीय पुत्र दशरथ यादव के रूप में हुई है.
 
पत्थर खदान में पड़ा शव.

Koderma : कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र स्थित डहुआटोल की पत्थर खदान से रविवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला. मृतक की पहचान चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां गांव निवासी विनोद यादव के 26 वर्षीय पुत्र दशरथ यादव के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, दशरथ यादव शनिवार की सुबह अपनी बाइक से घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा. काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला. उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर परिजन उसकी तलाश में जयनगर के डहुआटोल पहुंचे.

 

परिजन जब बताए गए स्थान पर पहुंचे तो उन्हें पहले दशरथ की बाइक मिली. इसके बाद आगे खोज करने पर पास की पत्थर खदान में शव दिखाई दिया. शव की पहचान दशरथ यादव के रूप में होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर जुट गए.

 

घटना की जानकारी मिलने के बाद जयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रही है.

 

वहीं, परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को खदान में फेंके जाने की आशंका जताई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही