Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : पतंजलि परिवार योग समिति ने मनाया जड़ी-बूटी दिवस, दुर्लभ पौधों का किया गया वितरण

Advertisement
Advertisement
Koderma : पतंजलि परिवार योग समिति द्वारा हरिद्वार के तत्वाधान पर आजादी के अमृत महोत्सव 75 वर्ष के अवसर पर पूरे कोडरमा जिले में जड़ी-बूटी दिवस मनाया गया. पतंजलि परिवार की ओर से आचार्य बालकृष्ण स्वर्ण जयंती के अवसर पर दुर्लभ जड़ी बूटी पौधों का निशुल्क वितरण किया गया साथ ही पौधारोपण भी किया गया. कार्यक्रम योगी प्रदीप कुमार सुमन के अगुवाई में हुई. वहीं योगी सुषमा सुमन ने बताया कि आज यह दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है. इसे भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ">https://lagatar.in/commonwealth-games-boxer-lovlina-forced-to-return-empty-handed-amid-controversies/">कॉमनवेल्थ

गेम्स : विवादों के बीच खाली हाथ लौटने को मजबूर बॉक्सर लवलीना

आयुर्वेद से हर तरह की बीमारियों का निदान

योगी प्रदीप कुमार सुमन ने बताया कि बालकृष्ण ने 65000 पौधे पर रिसर्च किया है और उससे आयुर्वेद दवा भी बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए योग, आयुर्वेद ही एक रास्ता है जो भारत को विश्व गुरु बना सकता है क्योंकि एलोपैथ से दुनिया हार रही है. बड़े-बड़े बीमारी का निदान नहीं हो पा रहा. आयुर्वेद से हर तरह की बीमारियों का निदान हो रहा है और वह भारत में एक अहम भूमिका अदा करती है. विश्व गुरु बनाने के लिए हम सभी को मिलकर योग, आयुर्वेद, स्वदेशी पर जोर देना होगा और इसको घर-घर जाकर प्रचार प्रसार करना होगा. एलोवेरा, नागदोन, गिलोय, पत्थरचट्टा, हरसिंगार, आंवला, लेमन ग्रास, तुलसी, फलदार पौधे का वितरण किया गया. इस दौरान पतंजलि परिवार के संरक्षक सुभाष बर्णवाल, योग शिक्षक उपेंद्र दुबे, गोपाल शर्मा, रामचंद्र यादव, नारायण सिंह, कैलाश लाल बर्णवाल उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- कॉमनवेल्थ">https://lagatar.in/dhanbad-hoist-the-tricolor-at-your-home-the-government-will-give-certificate/">कॉमनवेल्थ

गेम्स : विवादों के बीच खाली हाथ लौटने को मजबूर बॉक्सर लवलीना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही