Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: नावाडीह में मकर संक्रांति को लेकर हुआ कार्यक्रम

Advertisement
Advertisement
Koderma: कोडरमा के मरकच्चो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह पंचायत स्थित भारती उच्च विद्यालय में गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ. यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता बेदु साव और संचालन जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख नकुल कुमार ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला धर्म जागरण संयोजक मुकेश राणा और खंड प्रमुख महेश यादव मौजूद थे. कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने मंत्रोच्चारण कर दही, चूडा, तिलकुट व गुड़ खाये. इसे भी पढ़ें-  HC">https://lagatar.in/hc-lifts-the-ban-on-promotion-600-secretariat-workers-250-doctors-1400-plus-2-teachers-including-thousands-of-employees-will-be-promoted/">HC

ने हटायी प्रमोशन पर लगी रोक, 600 सचिवालयकर्मी, 250 डॉक्टर्स, 1400 प्लस2 शिक्षक समेत हजारों कर्मचारी होंगे प्रमोट!         

कोविड गाइडलाइन का पालन किया गया

RSS के कार्यक्रम में कोविड गाइडलाइन का पालन किया गया. सभी मास्क और सेनिटाइजर के साथ दो गज की दूरी का पालन करते हुए कार्यक्रम में शामिल हुए. इसमें संघ की ओर से दो दिन पूर्व नावाडीह के लोहंडियो हनुमान मंदिर में हुई चोरी को लेकर विशेष चिंतन किया गया. इसकी भरपाई और बाजा खरीदने को लेकर चंदा इकट्ठा किया गया. मौके पर बिजय यादव, हरिहर साव, पवन कुमार यादव, यमुना यादव, अकेला यादव, पवन कुमार सिंह, बसंत साव, अर्जुन यादव, पोखराज साव, अजित कुमार, कैलाश विश्वकर्मा, विद्या सागर, विवेक यादव, रंजीत साव, रेवत साव, पिन्टू साव, सचिन साव और मिथलेश साव समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- तीन">https://lagatar.in/jharkhand-police-is-unable-to-catch-or-kill-the-supremo-of-three-major-extremist-organizations/">तीन

प्रमुख उग्रवादी संगठनों के सुप्रीमो को पकड़ने या मार गिराने में सफल नहीं हो पा रही झारखंड पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही