Search

कोडरमा : ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत कार्यक्रम, छात्रों ने बनाये खूबसूरत पोस्टर

Koderma : सैनिक स्कूल तिलैया सदा ही नव अभियानों के लिए जाना जाता है. महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ``स्वच्छता ही सेवा`` अभियान के तहत, सैनिक स्कूल के सैन्य छात्रों ने स्वच्छता पर पोस्टर बनाये. बता दें कि भारत सरकार के निर्देशन में 25 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक राष्ट्र-पिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ``स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत प्रतिदिन अखिल भारत-भूमि की स्वच्छता के लिए छात्र और अन्य संस्थानों के व्यक्ति लगे रहेंगे. नित नए कार्यक्रमों के साथ जन- जागरूकता फैलाया जायेगा. कक्षा सातवीं के कुल 25 सैन्य-कलाकारों ने भाग लेकर स्वच्छता का संकल्प लिया. कार्यक्रम का संचालन एस अख्तर और आशुतोष मुखर्जी ने किया. इसे भी पढ़ें :रोजगार">https://lagatar.in/pm-modi-will-distribute-51000-appointment-letters-at-46-places-in-the-employment-fair/">रोजगार

मेला में 46 स्थानों पर पीएम मोदी बांटेंगे 51,000 नियुक्ति पत्र
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/25rc_m_120_25092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सैन्य छात्रों को प्रोत्साहन

इस अवसर पर सैनिक स्कूल के अनुभवी प्राचार्य व भारतीय वायु सेना के अधिकारी ग्रुप कैप्टन राहुल सकलानी ने इन अभियानों की सार्थकता व जागरूकता को लेकर सैन्य छात्रों को प्रोत्साहित किया, प्रकृति-संवर्धन के इन कार्यक्रमों में अधिकाधिक जन-जागृति की बात कही. इस दौरान उप-प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल लालनुन सियामा, प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाइन लीडर अनंत कुमार श्रीवास्तव और कार्यकारी वरिष्ठ अध्यापक राजेश कुमार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-miscreants-riding-a-bike-showed-a-pistol-to-a-woman-and-snatched-her-gold-chain/">बोकारो

: बाइक सवार बदमाशों ने महिला को पिस्टल दिखा छीनी सोने की चेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp